टेक एंड गैजेट्स

itel ला रहा है Samsung Galaxy S25 Ultra जैसा दिखने वाला Super 26 ultra स्मार्टफोन, कम कीमत में मिलेंगे तगड़े फीचर्स

स्मार्टफोन मेकर कंपनी आईटेल बाजार में एक बड़ा धमाका करने की तैयारी कर रही है। आईटेल एक ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है जो आपको Samsung Galaxy S25 Ultra जैसा लगने वाला है। खास बात यह है कि इस स्मार्टफोन में भी कंपनी सैमसंग की तरह बैक पैनल में चार कैमरा सेंसर देने वाली है। आईटेल का अपकमिंग स्मार्टफोन super 26 ultra होगा।

Image

आईटेल भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च करेगी प्रीमियम स्मार्टफोन।

चीन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी लावा जल्द ही बाजार में itel super 26 ultra को पेश कर सकती है। अगर आप कम कीमत में एक फ्लैगशिप डिजाइन और दमदार फीचर्स चाहते हैं तो खरीदारी के लिए इसका इंतजार कर सकते हैं। कंपनी का यह अपकमिंग स्मार्टफोन हाल ही में FCC समेत दूसरे कई सारी सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर नजर आ चुका है। इससे इसकी जल्द लॉन्चिंग की संभावना कई गुना ज्यादा बढ़ चुकी है। अब इस स्मार्टफोन को लेकर दूसरी कई सारी लीक्स सामने आ चुकी हैं। हाल ही में सामने आई एक लीक ने इसके डिजाइन से भी पर्दा उठा दिया है।

itel super 26 ultra का डिजाइन काफी हद तक आपको सैमसंग के प्रीमियम स्मार्टफोन Galaxy S25 Ultra जैसा लगने वाला है। इसके बैक पैनल में आपको Galaxy S25 Ultra की तरह चार कैमरा सेंसर मिलने वाले हैं जो कि स्मार्टफोन को एक अलग लुक देते हैं। आइए आपको इस अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

कम कीमत में मिलेंग प्रीमियम डिजाइन और फीचर्स

आपको बता दें कि आईटेल के अपकमिंग फोन super 26 ultra की जानकारी वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब से सामने आई है। इस स्मार्टफोन को कंपनी बजट से मिड रेंज सेगमेंट में पेश कर सकती है लेकिन इसमें आपको डिजाइन और फीचर्स फ्लैगशिप लेवल के मिल सकते हैं। कंपनी इसे राउंडेड कॉर्नर और फ्लैट बैक पैनल के साथ पेश कर सकती है। बैक पैनल के टॉप पर लेफ्ट साइड में चार कैमरा सेंसर और उसके नीचे एलईडी फ्लैश लाइट दी जा सकती है।

super 26 ultra के राइट साइड में आपको वॉल्यूम रॉकर बटन और पॉवर बटन दिए जा सकते हैं। अगर फ्रंट लुक की बात करें तो इसमें डिस्प्ले में फैंस को डायनेमिक बार का सपोर्ट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में मिलने वाले कुछ स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 144Hz वाली 3D कर्व्ड डिस्प्ले दी जा सकती है जिसमें एमोलेड पैनल हो सकता है। डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i दिया जा सकता है। यह स्मार्टफोन Unisoc T7300 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

बड़ी बैटरी के साथ स्लिम डिजाइन

itel super 26 ultra को आप 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च कर सकता है। इस स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी होने के बावजूद आपको स्लिम डिजाइन देखने को मिल सकता है। कंपनी की तरफ से फिलहाल इसकी प्राइसिंग को लेकर किसी भी तरह के संकेत नहीं दिए गए हैं लेकिन, लीक्स की मानें इसे बाजार में 20 हजार रुपये के प्राइस ब्रैकेट में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें आपको 5G की कनेक्टिविटी और दमदार कैमरा सेटअप मिल सकता है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article