सस्ते और आसान फीचर फोन की तलाश कर रहे लोगों के लिए itel ने भारत में नया फोन लॉन्च किया है। कंपनी ने itel ACE 4 Shine नाम से यह नया कीपैड फोन पेश किया है। यह नया फीचर फोन इतना सस्ता है कि इसकी कीमत सुनकर आपको शॉक लगने वाला है। सस्ता होने के बाद भी इसमें आपको कई सारे तगड़े फीचर्स मिलते हैं।
इस सस्ते फीचर में आपको कई सारे तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)
अगर आप अपने डेली रूटीन वर्क के लिए कोई सस्ता फोन लेना चाहते हैं तो इसे आप चेक कर सकते हैं। इसमें आपको बड़ी बैटरी, Type-C चार्जिंग, Bluetooth, Wireless FM और SOS जैसे कई काम के फीचर्स मिलते हैं। फोन में 9 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट भी दिया गया है।
itel ACE 4 Shine की कीमत और फीचर्स
आपको बता दें कि itel ACE 4 Shine को कंपनी ने सिर्फ 1,059 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। इसमें आपको कर्व्ड डिजाइन के साथ टेक्सचर्ड फिनिश दी गई है। फोन में 1.77 इंच का QQVGA कलर डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजोल्यूशन 128×160 पिक्सल है।
इसमें Radiant Keypad दिया गया है। साथ ही बड़े अक्षरों वाला डायलर मिलता है, जिससे नंबर देखना और डायल करना आसान हो जाता है। आईटेल का यह फीचर फोन खासकर बुजुर्ग यूजर्स के लिए यह फीचर उपयोगी हो सकता है।
32GB तक बढ़ा सकते हैं स्टोरेज
itel ACE 4 Shine फोन में UNISOC SC6533G प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 4MB RAM और 8MB स्टोरेज मिलती है। अगर आपको ज्यादा स्टोरेज चाहिए तो फोन में 32GB तक का microSD कार्ड लगाया जा सकता है। इस फोन में मिलने वाले एक और खास फीचर की बात करें तो इसमें आपको King Voice नाम का फीचर दिया गया है। यह कॉल से जुड़ी जानकारी को आवाज के जरिए बताने में मदद करता है।यह फीचर हिंदी और अंग्रेजी को सपोर्ट करता है। इसकी वजह से फोन का इस्तेमाल उन लोगों के लिए भी आसान हो सकता है, जिन्हें स्क्रीन पर छोटी जानकारी पढ़ने में परेशानी होती है। फोन में Wireless FM का फीचर दिया गया है। इसका मतलब है कि FM रेडियो सुनने के लिए हर बार वायर वाले ईयरफोन लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके साथ FM रिकॉर्डिंग का विकल्प भी मिलता है। वहीं, निजी तौर पर ऑडियो सुनने के लिए फोन में 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है।
