भारत में लॉन्च हुआ 5699 रुपये में धाकड़ स्मार्टफोन, मिलेगी फिंगरप्रिंट सेंसर की सिक्योरिटी

Itel A50, Itel A50C Smartphone: दोनों स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 14 (गो एडिशन), होल पंच कटआउट डिस्प्ले और ऑक्टा-कोर Unisoc T603 चिपसेट मिलता है। दोनों डिवाइस में 64 जीबी तक स्टोरेज मिलती है।

Itel A50, Itel A50C Smartphone: आईटेल ने मंगलवार को भारत में एक साथ दो नए स्मार्टफोन Itel A50 और Itel A50C को लॉन्च कर दिया है। दोनों फोन बहुत कम कीमत में आते हैं। आईटेल A50 और आईटेल A50C को यूनिसोक T603 प्रोसेसर से लैस किया गया है। आईटेल A50 में 5,000mAh की बैटरी तो वहीं A50C में 4,000mAh की बैटरी मिलती है। दोनों फोन में एप्पल आईफोन जैसा डायनामिक बार फीचर भी मिलता है। दोनों फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

Itel A50, Itel A50C

Itel A50, Itel A50C

End of Feed