टेक एंड गैजेट्स

Independence Day WhatsApp Stickers: 15 अगस्त पर दोस्तों-रिश्तेदारों को भेजें ये शानदार तिरंगा स्टिकर्स, जानें डाउनलोड करने का तरीका

Independence Day 2024 WhatsApp Sticker: हर साल 15 अगस्त को भारत स्वतंत्रता दिवस मनाता है, जो 1947 में 200 साल के ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन से मुक्ति का प्रतीक है। इस महत्वपूर्ण दिन को सेलिब्रेट करने के लिए आप दोस्तों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं भेज सकते हैं। इस साल स्वतंत्रता दिवस की 77वीं वर्षगांठ है।

Image

Independence Day WhatsApp Stickers: 15 अगस्त पर दोस्तों-रिश्तेदारों को भेजें ये शानदार तिरंगा स्टिकर्स, जानें डाउनलोड करने का तरीका

Independence Day 2024 WhatsApp Sticker: भारत आज यानी 15 अगस्त 2024 को अपना 78 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। ऐसे में यदि आप इस महत्वपूर्ण दिन की खुशी को दोस्तों और परिवार के साथ साझा करने के तरीके खोज रहे हैं तो यह खबर आपके लिए हैं। यहां हम आपको स्वतंत्रता दिवस के लिए स्पेशल व्हाट्सएप स्टिकर डाउनलोड करने का तरीका बता रहे हैं, जो आपका दिन खास बना सकते हैं।

व्हाट्सएप स्टिकर: डिजिटल वर्ल्ड में शुभकामनाएं भेजने का सबसे लेटेस्ट तरीका

WhatsApp स्टिकर अब किसी खास दिन के लिए शुभकामनाएं भेजने का पसंदीदा तरीका बन गए हैं। वे स्टीकर भेजने का फायदा यह है कि यह आपकी भावनाओं को व्यक्त करने का एक मजेदार और आकर्षक तरीका देते हैं। आप भी अपने-दोस्तों और रिश्तेदारों को WhatsApp पर स्वतंत्रता दिवस स्टिकर भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं।

  • यदि आप सिर्फ व्हाट्सएप पर स्टिकर भेजना चाहते हैं तो उसके लिए यह तरीका अपना सकते हैं।
  • सबसे पहले व्हाट्सएप ओपन करें और चैट बॉक्स में जाएं, जिसे आप WhatsApp Sticker स्टिकर भेजना चाहते हैं।
  • अब कीबोर्ड से इमोजी सेक्शन में जाएं और यहां से स्टिकर पर टैप करें।
  • सर्च बॉक्स में हिंदी या इंग्लिश में Independence Day लिखें और सर्च करें।
  • इसके बाद अपनी पसंद का स्टिकर पैक चुने और जोड़ लें।
  • इस तरह आप स्वतंत्रता दिवस 2024 के स्पेशल स्टिकर के साथ दोस्तों-फैमिली मेंबर्स को विश कर सकते हैं।

Independence Day 2024 Whatsapp Stickers GIF: स्टिकर ऐप की ले सकते हैं मदद

  • यदि आपको अलग से स्पेशल स्टिकर पैक डाउनलोड करना है तो आप स्टिकर ऐप की भी मदद ले सकते हैं।
  • फोन में गूगल प्ले स्टोर सबसे पहले ओपन करें और 'Independence Day Sticker' लिख कर सर्च करें।
  • अब अपनी पसंद का कोई ऐप डाउनलोड करें और इंस्टॉल करें।
  • इसके बाद ऐप ओपन करें और स्टिकर पैक चुनें।
  • एड टू व्हाट्सएप आइकन को सिलेक्ट करें।
  • अब व्हाट्सएप ओपन करें और इमोजी सेक्शन में जाएं।
  • स्टिकर लिस्ट में से कोई भी पैक चुनें और भेज दें।
  • ये प्रोसेस आप फेसबुक, इंस्टाग्राम और Sharechat के लिए भी अपना सकते हैं।

happy independence day images 2024: हिंदी में ऐसे दें शुभकामनाएं

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! हमारा देश शांति और समृद्धि के साथ आगे बढ़ता रहे।

आपको गर्व और खुशी से भरे स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आइए स्वतंत्रता की भावना का जश्न मनाएं! स्वतंत्रता दिवस 2024 की शुभकामनाएं!

इस खास दिन पर, आइए अपने नायकों के बलिदानों को याद करें। आपको और आपके परिवार को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

आज और हर दिन हमारे देश का झंडा ऊंचा और गर्व से लहराता रहे। एक शानदार स्वतंत्रता दिवस मनाएं! स्वतंत्रता दिवस 2024 की शुभकामनाएं!

हमारे देश को परिभाषित करने वाली स्वतंत्रता और आजादी का जश्न मनाएं। स्वतंत्रता दिवस 2024 की शुभकामनाएं!

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article