स्मार्टफोन ब्रांड Itel ने अपने किफायती फोन Itel A05s को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन पहले 2GB रैम और 32GB स्टोरेज वर्जन में मिलता था। Itel A05s को ऑक्टा-कोर यूनीसोक SC9863A प्रोसेसर और 8 मेगापिक्सल रियर कैमरे से लैस किया गया है। चलिए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...
Itel A05s
Itel A05s: कीमत और डिजाइन
Itel A05s के नए वेरियंट को क्रिस्टल ब्लू, ग्लोरियस ऑरेंज, मीडो ग्रीन और नेबुला ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन के 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरियंट की भारत में कीमत 6,099 रुपये है। फोन देशभर के प्रमुख रिटेल स्टोरों के माध्यम से बिक्री पर उपलब्ध होगा।
Itel A05s: स्पेसिफिकेशन
आईटेल ए05एस को डुअल सिम (नैनो) सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। फोन एंड्रॉयड 13 (गो एडिशन) पर चलता है। इसमें 6.6 इंच एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले है। डिस्प्ले के साथ 60Hz रिफ्रेश रेट और 120Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है। फोन में ऑक्टा-कोर Unisoc SC9863A प्रोसेसर और 4GB तक रैम के साथ 64GB तक इनबिल्ट स्टोरेज है। रैम को वर्चुअली 8GB तक बढ़ाया जा सकता है, जबकि स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
