फिर से मिशन के लिए तैयार है चंद्रयान-3, सफल हुए तो सुनहरे पन्नों में दर्ज होगा नाम

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jul 5, 2023, 09:03 PM IST

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन यानी ISRO संभवतः 13 जुलाई को चंद्रयान-3 लॉन्च करने वाला है। इसके पेलोड को रॉकेट पर चढ़ा दिया गया है और सफल होने पर भारत ऐसा करने वाला दुनिया का चौथ देश बनेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • फिर उड़ान भरने वाला है चंद्रयान
  • इसरो ने पूरी की लॉन्च की तैयारी
  • सफल हुए तो दुनिया में होगा नाम

Chandrayaan-3 Mission: इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन यानी इसरो (ISRO) बहुत जल्द एक और कारनामा करने वाला है। इसरो ने चंद्रयान 3 में पेलोड चढ़ा दिया है जिसे जीएसएलवी एमके-3 द्वारा लॉन्च किया जाने वाला है। भारत के सबसे भारी रॉकेट के साथ पेलोड को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर में जोड़ा गया है। बता दें कि चंद्रयान-3 मिशन 13 जुलाई को चंद्रमा के लिए लॉन्च किया जाने वाला है ताकि पृथ्वि के इकलौते नेचुरल सेटेलाइट यानी चांद की जमीन को अच्छी तरह एक्सप्लोर किया जा सकेगा।

Chandrayaan 3 Mission To Launch Soon

भारत के सबसे भारी रॉकेट के साथ पेलोड को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर में जोड़ा गया है

3,900 किग्रा है स्पेसक्राफ्ट का वजन

इस स्पेसक्राफ्ट का भार कुल 3,900 किलोग्राम है जिसमे पहली बार सामान यानी रॉकेट का पेलोड यूआर राव सेटेलाइट सेंटर में भरा गया था। फिर इसे रॉकेट के साथ जोड़ने के लिए ले जाया गया जो पृथ्वि की कक्षा से बाहर धकाता है। ये धरती से चांद की ओर लगभग 3,84,000 किमी तक चंद्रयान 3 को लेकर जाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए इसरो के चीफ एस सोमनाथ ने कहा, "हम चंद्रमा पर आसानी से लैंडिंग करने में सक्षम होंगे। 13 जुलाई को संभावित रूप से ये रॉकेट लॉन्च किया जा सकता है, हालांकि ये तारीख 19 जुलाई तक भी बढ़ सकती है।"

End of Feed