टेक एंड गैजेट्स

Twitter से पंगा लेने आई मेटा की नई Threads ऐप, नहीं दिखाई देगा कोई भी विज्ञापन

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jul 6, 2023, 11:29 AM IST

मार्क जुकरबर्ग ने Twitter के मुखिया एलोन मस्क का टेंशन बढ़ा दिया है। मेटा ने नया Threads सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है जो बिल्कुल ट्विटर जैसा है और इसमें यूजर्स को कोई विज्ञापन भी नहीं दिखाया जाता।

Image

इस नई ऐप को लेकर जकरबर्ग ने कहा, लेट्स डू दिस, थ्रेड्स का स्वागत है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • जकरबर्ग ने बढ़ाई मस्क की टेंशन
  • ट्विटर का नया मुकाबला किया पेश
  • थ्रेड्स लेगा ट्विटर से सीधी टक्कर

Meta Launched Threads To Rival Twitter: मेटा के चीफ मार्क जकरबर्ग ने एलोन मस्क के ट्विटर से पंगा लेने के लिए थ्रेड्स नाम की नई ऐप्लिकेशन लॉन्च की है। मार्क जकरबर्ग और एलोन मस्क की रंजिश पुरानी है जो सिर्फ व्यापार के लिए है, यहां ट्विटर का नया मुकाबला लाकर जकरबर्ग ने मस्क का टेंशन जरूर बढ़ा दिया है। इस नई ऐप को लेकर जकरबर्ग ने कहा, लेट्स डू दिस, थ्रेड्स का स्वागत है। एलालिस्टों का कहना है कि इस ऐप में पहले से बना-बनाया यूजर बेस मिलता है क्योंकि आप अपने इंस्टाग्राम के फॉलोअर्स को यहां जोड़ सकते हैं। इसके अलावा आपको यहां विज्ञापन भी मिलेंगे जो इंस्टाग्राम पर मिलते थे।

सही समय पर लॉन्च हुआ थ्रेड्स

ट्विटर पर फिलहाल यूजर बेस भले ही जोरदार हो, लेकिन इसके नए मुखिया एलोन मस्क इस माइक्रोब्लॉगिंग कंपनी को दोबारा पटरी पर लाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। इसी समय अगर कोई ट्विटर का मुकाबला लाता है तो शायद बहुत से ट्विटर यूजर्स इस नए प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट हो सकते हैं। सही समय देखकर मार्क जकरबर्ग ने थ्रेड्स ऐप्लिकेशन पेश कर दी है जो ट्विटर का क्लोन कही जा सकती है। इसके अलावा एलोन मस्क ने 44 बिलियन डॉलर देकर जब से ट्विटर खरीदा है, तब से ही वो पैसा बचाने वाले मोड में चल रहे हैं जिसके लिए बड़ी संख्या में स्टाफ की छंटनी की जा चुकी है।

लॉन्च होते ही पॉपुलर हुआ थ्रेड्स!

मेटा द्वारा थ्रेड्स लॉन्च करते ही इसके यूजर्स में बड़ा इजाफा देखने को मिला है, इनमें बिलबोर्ड, एचबीओ और वेराइटी जैसे ब्रांड्स शामिल है। इसके अलावा लॉन्च के कुछ ही मिनटों में शकीरा और मेटा के पूर्व सीईओ शेरिल सैंडबर्ग जैसे सेलेब्स भी इस प्लेटफॉर्म से जुड़े। एक रिव्यू में सामने आया है कि इस प्लेटफॉर्म पर आपको कोई भी विज्ञापन नहीं दिखाया जा रहा है। थ्रेड्स को पॉपुलर बनाने के लिए मेटा सोशल मीडिया इंफ्ल्युएंसर्स को प्रस्ताव भेज रही है और इस ऐप से जुड़ने के अलावा रोजाना 2 बार अपडेट करने के लिए प्रोत्साहित भी कर रही है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article