ISRO Chandrayaan-3 Live Telecast & Stream Link: यहां देखें चंद्रयान-3 लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Aug 23, 2023, 05:37 PM IST

ISRO Chandrayaan 3 Landing Live Telecast & Live Streaming Online Direct Link, Watch on isro.gov.in, Doordarshan: चंद्रयान-3 अब अपनी यात्रा पूरी करने के आखरी पड़ाव पर है और आज शाम 6ः04 बजे ये चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। अपने मोबाइल या टीवी पर आप इसकी लाइव लैंडिंग देख सकते हैं, यहां देखें ये एतिहासिक पल।

KEY HIGHLIGHTS
  • चंद्रयान-3 सॉफ्ट लैंडिंग को तैयार
  • शाम 6ः04 बजे चंद्रमा पर उतरेगा
  • यहां देखें लैंडिंग की लाइव स्ट्रीमिंग

Chandrayaan 3 Landing Live Stream Online Direct Link, Live TV Telecast, Watch on isro.gov.in, ISRO Youtube: इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO)आज यानी 23 अगस्त 2023 को शाम 6ः04 बजे चंद्रमा पर अपने तीसरे मून मिशन चंद्रयान-3 की लैंडिंग करेगा। भारत के तमाम लोगों की सांसें इस समय हलक में अटकी होंगी और सभी देशवायी यही प्रार्थना कर रहे हैं कि ये मिशन सफल हो। चंद्रयान-3 की लैंडिंग को सबको दिखाने के लिए कई जगह लाइव स्ट्रीम का बंदोबस्त कई मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया गया है। इसरो की वेबसाइट www.isro.gov.in, यूट्यूब चैनल www.youtube.com/@isroofficial5866 और सोशल मीडिया हैंडल्स के अलावा टीवी पर भी चंद्रयान-3 की लाइव लैंडिंग देखी जा सकती है।

Chandrayaan 3 Live Landing

23 अगस्त 2023 को शाम 6ः04 बजे चंद्रयान-3 लैंडिंग करेगा

घर बैठे यहां देखें लाइव स्ट्रीम

घर बैठे अगर आप इस एतिहासिक पल को लाइव देखना चाहते हैं तो अपने स्मार्टफोन या टीवी पर देख सकते हैं। ये लाइव स्ट्र्रीम शाम करीब 5ः27 बजे शुरू होगी और संभावित रूप से शाम ठीक 6ः04 पर आपको लैंडिंग देखने को मिलने वाली है। इसरो के अलावा डीडी नेशनल चैनल पर भी चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग देखने को मिलेगी। इसरो ने स्कूल और अन्य शिक्षण संस्थानों में भी चंद्रयान-3 की लैंडिंग दिखाने का निमंत्रण दिया है। इसके अलावा डिज्नी प्लस हॉटस्टार और नेशनल जियोग्राफिक इंडिया पर भी आप चंद्रयान-3 की लैंडिंग देख सकते हैं।

सफल हुए तो बहुत बड़ी बात

चंद्रयान-3 से जहां भारतीयों की बड़ी उम्मीदें जुड़ी हुई हैं, वहीं दुनिया भर की निगाहें भी हमारे मिशन मून पर टिकी हुई हैं। अगर चंद्रयान सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कर पाया तो पूरी दुनिया में भारत का नाम और भी ज्यादा फेमस हो जाएगा। इसे लेकर इसरो बहुत विश्वास के साथ ये कह रहा है कि फिलहाल सबकुछ ठीक है और चंद्रयान-3 सफल लैंडिंग करने में कामयाब होगा। इससे चंद्रमा के बहुत सारी अहम जानकारी भारत को मिलेगी और अंतरिक्ष में भारत का दबदबा कायम होगा।

End of Feed