Chandrayaan 3 WhatsApp Status Video, DP, Images, Stickers Download Free: भारत ने चांद पर तिरंगा लहरा दिया है। चंद्रयान-3 बुधवार शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद के साउथ पोल पर लैंड हुआ। इसके साथ भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। इसरो के मून मिशन चंद्रयान 3 की चांद पर सफलता पूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग हो गई है। चंद्रयान 3 को 14 जुलाई 2023 को दोपहर 2.30 बजे लॉन्च किया गया था। चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग के बाद अब रोवर मॉड्यूल इसरो के वैज्ञानिकों द्वारा दिए गए 14 दिवसीय कार्य में जुट गया है। इस अवसर पर वॉट्सऐप पर चंद्रयान 3 स्टेटस, चंद्रयान 3 डीपी लगाकर सेलिब्रेट कर सकते हैं और इसरो के महान वैज्ञानिकों को नमन कर सकते हैं।
Chandrayaan 3 WhatsApp Status Video, DP, Images, Stickers
भारत अपने महान वैज्ञानिकों की इस सफलता पर गदगद है क्यों इसरो के महान वैज्ञानिकों ने देश को आनंदित होने और जश्न मनाने का अवसर दिया है। दुनियाभर में भारत की जय हो रही है। सोशल मीडिया पर कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने बधाई दी है। पूरा विश्व भारत की गौरवगाथा गा रहा है। आप भी इस अवसर पर इसरो के वैज्ञानिकों को सलाम करें और उनका हौसला बढ़ाएं। यहां हम आपके लिए लाए हैं वाट्सऐप स्टेटस और डीपी।

Chandrayaan 3 WhatsApp Status Video, DP, Images

Chandrayaan 3 DP

Chandrayaan 3 WhatsApp Status

Chandrayaan 3 DP

Chandrayaan 3 WhatsApp Status, DP
चंद्रयान-3 मिशन के सफल होने के तुरंत बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने कहा कि लैंडर और यहां स्थित अंतरिक्ष एजेंसी के मिशन संचालन परिसर के बीच संचार लिंक स्थापित हो गया है। इसरो ने चंद्रमा की सतह पर उतरने के दौरान 'लैंडर हॉरिजॉन्टल वेलोसिटी कैमरे' द्वारा ली गईं तस्वीरें भी भेजीं।
