क्या iPhone है भारत का सबसे महंगा फोन? जवाब आपको चौंका देगा

लग-अलग देशों में iPhone की कीमतें स्थायी नहीं रहतीं। मुद्रा विनिमय दर, टैक्स नीतियों और आयात नियमों में बदलाव के कारण किसी भी देश की रैंकिंग समय के साथ बदल सकती है। ऐसे में जो बाजार आज सबसे सस्ता या सबसे महंगा है, वह भविष्य में अलग स्थिति में भी हो सकता है।

अगर आपको लगता है कि भारत में Apple का नया iPhone सबसे महंगा बिकता है, तो ऐसा नहीं है। एक नई वैश्विक रिपोर्ट के मुताबिक iPhone 17 Pro (256GB) की सबसे ज्यादा कीमत तुर्किये में है, जबकि जापान इस फोन को खरीदने के लिए सबसे सस्ता बाजार साबित हुआ है। वहीं भारत इस सूची में काफी नीचे है और दुनिया का 23वां सबसे महंगा बाजार माना गया है।

iPhone price

Apple ने बढ़ाई कीमतें, शुरू किया नया लीज प्रोग्राम

तुर्किये में iPhone 17 Pro की कीमत सबसे ज्यादा

बिजनेस इनसाइट्स प्लेटफॉर्म Visual Capitalist और Deutsche Bank के आंकड़ों के अनुसार, तुर्किये में iPhone 17 Pro (256GB) की कीमत 2,592 डॉलर (करीब 2.25 लाख रुपये) है। यह अमेरिका की तुलना में लगभग 219% अधिक है। रिपोर्ट के मुताबिक, तुर्किये में स्मार्टफोन्स पर लगने वाले विशेष उपभोग कर (Special Consumption Tax), डिवाइस रजिस्ट्रेशन शुल्क और 20% वैट (VAT) इसकी ऊंची कीमत की सबसे बड़ी वजह हैं।

End of Feed