iQOO Z10 Lite की बाजार में हुई एंट्री, 6000mAh की बैटरी, 50MP कैमरे से है लैस, जानें कीमत

अगर आप अपने लिए एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी आईक्यू ने भारतीय बाजार में iQOO Z10 Lite को लॉन्च कर दिया है। कंपनी जल्द ही इसे भारतीय मार्केट में लॉन्च कर सकती है।

फेस्टिव सीजन में नया स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों की मौज हो गई है। चीन की दिग्गज कंपनी बाजार में लगातार नए-नए स्मार्टफोन्स ला रही है। इस बीच आईक्यू ने एक और नया स्मार्टफोन पेश कर दिया है। कंपनी के इस स्मार्टफोन का नाम iQOO Z10 Lite है। अगर आप इसे खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको बता दें कि यह एक 4G स्मार्टफोन है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया है।

iQOO Z10 Lite

बाजार में लॉन्च हुआ धमाकेदार रिचार्ज प्लान।(फोटो क्रेडिट-Digit)

आईक्यू ने इस स्मार्टफोन अभी सिर्फ रूस के मार्केट में लॉन्च किया है। हालांकि भारत में जिस तरह की आईक्यू की फैन फॉलोइंग है उससे ऐसी उम्मीद है कि कंपनी इस 4G स्मार्टफोन को भारत में जल्द पेश कर सकती है। रूप में कंपनी ने 8GB रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है। 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RUB 16,999 रुपये यानी करीब 18,700 रुपये में और 256GB वाले वेरिएंट को RUB 18499 यानी करीब 20,300 रुपये में लॉन्च किया गया है।

End of Feed