BSNL Free Internet Offer: सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल शुरू से ही मोबाइल यूजर्स को सस्ते और किफायती रिचार्ज प्लान्स ऑफर करती रही है। बीएसएनएल के सस्ते प्लान्स हमेंशा से ही निजी कंपनियों के लिए एक बड़ी मुसीबत रहे हैं। अब एक बार फिर से सरकारी कंपनी ने एक ऐसा ऑफर पेश कर दिया है जिसने जियो, एयरटेल और वीआई की टेंशन बढ़ा दी है। BSNL ने करोड़ों मोबाइल यूजर्स को फ्री इंडरनेट की सुविधा दे दी है।
BSNL का मानसून ऑफर
सरकारी टेलिकॉम कंपनी अपने ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर लेकर आई है जिसका नाम है-'मानसून धमाका ऑफर'। अगर आप अधिक इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए नया ऑफर काफी काम का होने वाला है। इसमें आपको बिना पैसे खर्च किए कंपनी फ्री में इंटरनेट इस्तेमाल करने की सुविधा दे रही है। बीएसएनएल के इस ऑफर ने निजी कंपनियों के लिए एक नई मुसीबत खड़ी कर दी है।
मानसून धमाका ऑफर में कंपनी अपने फाइबर ब्रॉडबैंड कनेक्शन पर तगड़ी डील्स दे रहा है। अगर आप बीएसएनएल ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेते हैं तो आपको पहले एक महीने के लिए कोई चार्ज नहीं देना पड़ेगा। मतलब आप बिना एक रुपये खर्च किए फ्री में एक महीने तक हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा ले सकते हैं। देश की सबसे पुरानी ब्रॉडबैंड कंपनी ने करोड़ों यूजर्स की महंगे इंटरनेट प्लान्स की टेंशन पूरी तरह से खत्म कर दी है।
लिमिटेड समय के लिए ऑफर
BSNL ने अपने मानसून धमाका ऑफर को लिमिटेड टाइम के लिए लाइव किया है। आपको बता दें कि आपके पास इस समय बीएसएनए के ब्रॉडबैंड कनेक्शन को फ्री में लगवाने का शानदार मौका है। इसके साथ ही आप बिना पैसे खर्च किए पहले एक महीने फ्री में इंटरनेट इस्तेमाल कर पाएंगे। अगर आप इस ऑफर को लेना चाहते हैं तो आपके पास सिर्फ 30 सितंबर तक का ही मौका है।
सस्ते ब्रॉडबैंड प्लान्स
BSNL हमेशा ही ऐसे ऑफर्स लाती रही है जिसमें ग्राहकों का ज्यादा फायदा हो। ब्रॉडबैंड कनेक्शन में अगर आपको कंपनी की सर्विस पसंद आती है तो आप एक महीने बाद प्लान खरीद सकते हैं। इसके लिए आपके पास दो तरह के प्लान्स होंगे जिसमें एक की कीमत 449 रुपये है जबकि दूसरे की कीमत 499 रुपये है। अगर आप 449 रुपये वाला प्लान लेते हैं तो अगले तीन महीने के प्लान में आपको 50 रुपये की छूट मिलेगी। अगर आप 499 रुपये वाला प्लान लेते हैं तो अगले तीन महीने के प्लान में आपको 100 रुपये की छूट मिलेगी।
