7,000mAh बैटरी और पॉवरफुल चिपसेट के साथ लॉन्च होगा iQOO का अपकमिंग स्मार्टफोन, ऑनलाइन लीक हुए फीचर्स

2025 का साल स्मार्टफोन बाजार के लिए काफी धमाकेदार रहा है। इस साल एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स लॉन्च हुए हैं। अब एक और धमाकेदार फोन की एंट्री होने वाली है। चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी iQOO अपने फैंस के लिए एक धमाकेदार फोन लाने जा रही है।

अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। चीन की दिग्गज स्मार्टफोन आईक्यू अपने करोड़ों फैंस के लिए एक नया स्मार्टफोन लाने जा रही है जो कि iQOO 15 होगा। आईक्यू की तरफ से इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को कंफर्म किया जा चुका है। iQOO ने लॉन्च से पहले ही इसके डिजाइन व कुछ प्रमुख फीचर्स को सोशल मीडिया पर टीज करके बड़ी हलचल मचा दी है।

iQOO 15

आईक्यू जल्द लॉन्च करेगा धमाकेदार स्मार्टफोन। (फोटो क्रेडिट-Digit)

आईक्यू का अपकमिंग iQOO 15 बाजार में एक प्रीमियम और दमदार स्मार्टफोन के तौर पर एंट्री कर सकता है। यह स्मार्टफोन स्टाइलिश डिजाइन दौर अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन के साथ आ सकता है। कंपनी ने इसके रियर पैनल पर बाएं कोने में एक बड़ा कैमरा मॉड्यूल दिया है। इस कैमरा मॉडल्यूल के चारो तरफ आपको LED लाइट का फंक्शन भी देखने को मिलेगा।

End of Feed