IPL brand value Touches $10.7 billion : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 17वां सीजन 22 मार्च से शुरू होगा और लोकसभा चुनावों के साथ मैच टकराने के बावजूद पूरी तरह से भारत में खेला जाएगा। लीग के चेयरमैन अरुण धूमल ने मंगलवार को कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग, दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग है। हाल ही में आईपीएल को डेकाकॉर्न का दर्जा भी मिलता है। चलिए जानते हैं आईपीएल से कमाई के बारे में और ये भी जानेंगे कि कैसे यह भारत का 20वां सबसे रईस बन सकता है।
(BCCI/IPL)
कितना अमीर है IPL
ब्रांड फाइनेंस की रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल ने डेकाकॉर्न का दर्जा प्राप्त कर लिया है, इसके संयुक्त ब्रांड वैल्यू में उल्लेखनीय 28% की वृद्धि हुई है। अब इसकी कुल वैल्यू 10.7 बिलियन डॉलर ( लगभग 88,697 करोड़ रुपये) तक पहुंच गई है। इसके अलावा, 2008 में इसकी स्थापना के बाद से आईपीएल सिस्टम के समग्र ब्रांड वैल्यू में 433% की वृद्धि हुई है।
20 सालों में 50 बिलियन डॉलर होगी वैल्यू
आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने पहले कहा था कि अगले 20 सालों में आईपीएल के मीडिया अधिकारों की वैल्यू 50 बिलियन डॉलर (करीब 4.14 लाख करोड़ रुपये) तक पहुंच सकती है।
भारत का 20वां सबसे रईस
अगर फोब्स अक्टूबर 2023 की लिस्ट की माने तो इंडियन प्रीमियर लीग दौलत के मामले में भारत के 20वीं सबसे रईस लोगों में शामिल हो सकती है। इस लिस्ट में मधुकर पारेख एंड फैमिली 11.1 बिलियन डॉलर के साथ 19वें नंबर पर है। इसके बाद 10.7 बिलियन डॉलर वैल्यू के साथ आईपीएल 20 वें नंबर पर आ जाएगा।
कब से शुरू होगा आईपीएल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 22 मार्च से आईपीएल की शुरुआत हो सकती है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि आईपीएल 2024 26 मई तक चल सकता है। इस सीजन का आईपीएल लोकसभा चुनावों से टकराएगा जो आम तौर पर अप्रैल से मई में होने हैं।
