Apple iPhone 16 Plus price drop: अगर आप नया iPhone लेने की सोच रहे हैं तो यह एक शानदार मौका हो सकता है। Vijay Sales की आधिकारिक वेबसाइट पर Apple iPhone 16 Plus पर बड़ी छूट दी जा रही है। इस ऑफर के तहत फोन पर ₹11,900 से ज्यादा की कुल छूट मिल रही है, जिससे इसकी कीमत काफी कम हो गई है। Apple iPhone 16 Plus की भारत में लॉन्चिंग कीमत ₹89,900 थी। लेकिन फिलहाल यह Vijay Sales की वेबसाइट पर ₹81,990 में उपलब्ध है। इसका मतलब है कि ग्राहक को सीधे ₹7,910 की छूट मिल रही है।
iPhone खरीदने का सुनहरा मौका?
बैंक ऑफर से मिलेगा और फायदा
इसके अलावा अगर आप ICICI Bank, HDFC Bank, AXIS Bank या KOTAK Bank के क्रेडिट/डेबिट कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन करते हैं तो आपको अतिरिक्त ₹4,000 की छूट भी मिलेगी। यानी कुल छूट ₹11,910 तक पहुंच सकती है।
iPhone 16 Plus के दमदार फीचर्स
- 6.7 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले
- Apple का नवीनतम A18 चिपसेट
- 48MP का मुख्य रियर कैमरा और 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा
- 12MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा
- IP68 रेटिंग के साथ वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट
- 27 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक
ऑफर सीमित समय के लिए
iPhone पर इतनी बड़ी छूट कम ही देखने को मिलती है। यह डील सीमित समय के लिए है, इसलिए अगर आप iPhone 16 Plus लेने की सोच रहे हैं, तो जल्दी करें, वरना कीमत फिर से बढ़ सकती है।
