iPhone 18 Pro में मिल सकती है दो अलग-अलग बैटरी का ऑप्शन, पहले से ज्यादा होगा स्लिम

iPhone 18 Pro को लेकर पहले भी कई सारी लीक्स सामने आ चुकी हैं। लॉन्च से पहले ही इसका डिजाइन सामने आ चुका है और साथ ही इसके कलर वेरिएंट का भी खलासा हो चुका है।

टेक जायंट एप्पल अपने फैंस एक बार फिर नया आईफोन पेश करने की तैयारी कर रहा है। हर साल की तरह इस बार भी सितंबर-अक्टूबर के महीने में नई आईफोन सीरीज दस्तक दे सकती है। आईफोन की नई सीरीज को अभी लॉन्च होने में काफी वक्त है लेकिन इसको लेकर लीक्स का दौर शुरू हो चुका है। अगर आप अपमकिंग आईफोन सीरीज खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बता दें कि एप्पल इस साल तीन आईफोन्स को पेश कर सकता है जिसमें iPhone 18, iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max शामिल होंगे। हाल ही में iPhone 18 Pro को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है।

iPhone 18 Pro (2)

अपकमिंग आईफोन में फैंस को कई सारे धांसू फीचर्स मिलने वाले हैं।

iPhone 18 Pro को लेकर पहले भी कई सारी लीक्स सामने आ चुकी हैं। लॉन्च से पहले ही इसका डिजाइन सामने आ चुका है और साथ ही इसके कलर वेरिएंट का भी खलासा हो चुका है। अब आईफोन 18 प्रो की बैटरी को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। लीक्स की मानें तो एप्पल इस बार iPhone 18 Pro में दो अलग-अलग बैटरी का ऑप्शन मिल सकता है। लीक्स की मानें तो इस आईफोन में 4288mAh की बैटरी मिलेगी जबकि वहीं चाइनीज मॉडल में 4056mAh की बैटरी का ऑप्शन दिया जा सकता है।

End of Feed