Apple हर साल अपने करोड़ों फैंस के लिए एक नई आईफोन सीरीज को लॉन्च करता है। कंपनी ने पिछले साल iPhone 17 सीरीज को लॉन्च किया था। अब फैंस के बीच में iPhone 18 Series को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। एप्पल की तरफ से फिलहाल iPhone 18 Series को लॉन्च करने को लेकर अभी कोई भी जानकारी नहीं दी गई है लेकिन संभावना है कि सितंबर महीने में इसे लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि इस बीच iPhone 18 Pro Max की चर्चा जोर पकड़ रही है। इसके लॉन्च में अभी करीब छह महीने का समय है, फिर भी यह फोन लगातार लीक्स और अटकलों में बना हुआ है। कभी इसके नए रंगों की बात सामने आती है, तो कभी अगली पीढ़ी के दमदार फीचर्स की चर्चा होती है।
आईफोन 18 प्रो मैक्स के डिजाइन में बड़े बदलाव की संभावना बहुत कम है। (फोटो क्रेडिट-Digit)
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोन कई नए और खास फीचर्स के साथ आ सकता है। आइए, आसान शब्दों में जानते हैं कि अब तक इस iPhone 18 Pro Max के बारे में क्या-क्या जानकारी सामने आई है।
iPhone 18 Pro Max Design, Camera, And Specifications
अगर Apple के iPhone 18 Pro Max के डिजाइन की बात करें, iPhone 17 Pro Max की तुलना में काफी कम बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसका डिजाइन काफी हद तक पुरानी सीरीज के मैक्स वेरिएंट जैसा ही हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनी ने प्रो मॉडल के डिजाइन में हाल ही में ही बदलाव किया गया था। हालांकि, संभावना है कि इस बार फोन नए रंगों के विकल्प में जरूर देखने को मिल सकता है।
iPhone 18 Pro Max में पीछे की तरफ तीन कैमरों का सेटअप मिल सकता है। इसमें 48MP का मुख्य कैमरा, 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 48MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 18MP का फ्रंट कैमरा भी दिया जा सकता है।
iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच का प्रोमोशन सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले हो सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इसके पिछले मॉडल की तरह, इसकी पीक ब्राइटनेस लगभग 3000 निट्स हो सकती है। यह फोन Apple A20 Pro चिपसेट पर चलेगा और इसमें पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा पावरफुल GPU हो सकता है। अफवाहों के अनुसार, प्रो और प्रो मैक्स वेरिएंट में 16GB तक RAM दी जा सकती है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5100mAh की बैटरी और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलने की संभावना है।
iPhone 18 Pro Max Release Date, Price In India, USA And Dubai
iPhone 18 Pro Max के भारत और दुनिया के अन्य बाजारों में 12 सितंबर, 2026 को लॉन्च होने की संभावना है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत लगभग 1,54,900 रुपये हो सकती है। वहीं, अमेरिका में इसका दाम $1399, कनाडा में CAD 1899 और दुबई में AED 4,999 के करीब हो सकता है।
