टेक एंड गैजेट्स

Apple मार्च के पहले सप्ताह में करेगा बड़ा धमाका, iPhone 17e, MacBook Air, iPad Air हो सकते हैं लॉन्च

Apple की तरफ से इस इवेंट में MacBook और नए iPhone 17 सीरीज के कई प्रोडक्ट लॉन्च किए जाते हैं। कंपनी के अपमकिंग इवेंट को लेकर कंपनी के सीईओ टिम कुक की तरफ से बड़ा हिंट दिया गया है। इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट करके जानकारी दी है।

Image

एप्पल जल्द लॉन्च करेगा नए प्रोडक्ट।(फोटो क्रेडिट-iStock)

अगर आप एप्पल के प्रोडक्ट पसंद करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। टेक जायंट 2 मार्च को भारतीय बाजार में बड़ा धमाका करने जा रहा है। कंपनी ने इशारा दिया है कि मार्च का पहला सप्ताह काफी एक्साइटमेंट होने वाला है। कंपनी अपने फैंस के लिए कई नए प्रोडक्ट्स पेश करने जा रही है। इसके लिए कंपनी 2 मार्च की सुबह इवेंट आयोजित करने जा रही है।

लीक्स की मानें तो Apple की तरफ से इस इवेंट में MacBook और नए iPhone 17 सीरीज के कई प्रोडक्ट लॉन्च किए जाते हैं। कंपनी के अपमकिंग इवेंट को लेकर कंपनी के सीईओ टिम कुक की तरफ से बड़ा हिंट दिया गया है। इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट करके जानकारी दी है।

उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, 'आगे एक बड़ा सप्ताह है। इसकी शुरुआत सोमवार सुबह से होगी! #AppleLaunch' बता दें कि पिछले काफी दिनों से चर्चा है कि एपल नया MacBook मॉडल पेश कर सकती है। इससे भी ज्यादा चर्चा कंपनी के संभावित अफॉर्डेबल फोन iPhone 17e को लेकर है जो iPhone 16e का सक्सेसर होगा।

iPhone 17e, iPhone 17 सीरीज़ का सबसे सस्ता मॉडल हो सकता है। इस फोन में वही नई A19 chip मिल सकती है जो स्टैंडर्ड iPhone 17 में होगी। अब तक सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक यह चिप पुराने मॉडल के मुकाबले करीब 40% तक तेज परफॉर्मेंस देगी। इसमें 16-कोर का Neural Engine भी होगा, जिससे AI से जुड़े काम (जैसे फोटो एडिटिंग, वॉइस रिकॉग्निशन आदि) ज्यादा तेज और बेहतर तरीके से होंगे।

iPhone 17e में 6.1 इंच की LTPS OLED स्क्रीन मिल सकती है, जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz होगा। लीक्स की मानें तो इस बार फोन में Dynamic Island फीचर भी दिया जा सकता है। कंपनी इसमें अपना नया इन-हाउस C1X modem का सपोर्ट दे सकती है।

MacBook Air हो सकता है लॉन्च

MacBook खरीदने की प्लानिंग करने वालों के लिए भी मार्च का पहला सप्ताह धमाकेदार हो सकता है। कंपनी फैंस के लिए MacBook Air का नया मॉडल लॉन्च कर सकती है। इस नए मैकबुक एयर में नई M5 चिप दी जा सकती है। इसमें A18 Pro चिपसेट भी मिल सकता है, जिसे कंपनी ने iPhone 16 Pro मॉडल्स में इस्तेमाल किया है।

मैकबुक एयर के साथ ही कंपनी की तरफ से नया iPad Air भी पेश कर सकती है। ऐसी भी चर्चा है कि 4 मार्च को कंपनी एक नया स्मार्ट डिस्प्ले लॉन्च कर सकती है। अब देखना होगा कि 2 मार्च को Apple Inc. अपने इवेंट में क्या नया पेश करती है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article