iPhone 18 Price Leak: क्या आप भी बना रहे हैं iPhone 18 खरीदने का प्लान? लॉन्च से पहले कीमत को लेकर लगा बड़ा झटका!

iPhone 18 सीरीज के नए फोन Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने वाला है। लेकिन लॉन्च से ठीक पहले एप्पल लवर्स के लिए बड़ा झटका सामने आ रहा है, रिपोर्ट्स के मुताबिक इस नए फोन की कीमत 20 फीसदी तक महंगी हो सकती है।

अगर आप Apple के iPhone 18 सीरीज का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके बजट को बड़ा झटका लग सकता है। आगामी iPhone 18 सीरीज अपने पिछले मॉडल्स की तुलना में काफी ज्यादा महंगी हो सकती है। मार्केट रिसर्च फर्म TrendForce की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, रैम (RAM) और अन्य प्रमुख स्पेयर पार्ट्स की बढ़ती लागत के कारण Apple अपने नए स्मार्टफोन मॉडल्स की कीमतों में 10 से 20 प्रतिशत तक का भारी इजाफा कर सकती है। इस संभावित बढ़ोतरी का सबसे बड़ा असर भारतीय ग्राहकों की जेब और खासतौर पर iPhone 18 Pro Max जैसे टॉप-एंड प्रीमियम वेरिएंट्स पर देखने को मिल सकता है।

iPhone 18 launch Date

लॉन्च से पहले कीमत को लेकर लगा बड़ा झटका!

कितनी बढ़ सकती है कीमत?

TrendForce की रिपोर्ट बताती है कि ग्लोबल स्मार्टफोन इंडस्ट्री इस समय कंपोनेंट्स की किल्लत और सप्लाई चेन की बड़ी चुनौतियों से जूझ रही है। रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि 256GB स्टोरेज वाले Pro मॉडल्स में इस्तेमाल होने वाली मेमोरी की लागत 2026 की तीसरी तिमाही में पिछले साल के मुकाबले करीब 400 प्रतिशत तक बढ़ सकती है। हालांकि Apple इस बढ़ती लागत का कुछ हिस्सा खुद वहन करने की कोशिश करेगी, फिर भी बढ़ी हुई मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट का बड़ा हिस्सा अंततः ग्राहकों पर ही पड़ेगा। भारत में यदि iPhone 17 Pro Max की शुरुआती कीमत के मुकाबले 10 से 20 फीसदी की बढ़ोतरी होती है, तो iPhone 18 Pro Max की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकती है।

End of Feed