iPhone 18 Launch Event Timing Today: बेस मॉडल की जगह आएगा iPhone Duo, कितने बजे से शुरू होगी आईफोन की लॉन्चिंग, क्या होगी कीमत

iPhone 18 Launch Event Timing Today आईफोन 18 लांच टाइमिंग टुडे, एप्पल लॉन्च इवेंट कितने बजे शुरू होगा: iPhone Duo में Apple का A20 Pro चिपसेट दिया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी का इन-हाउस C2 मॉडेम भी इसमें शामिल होने की उम्मीद है। फोन में मैग्नेटिक हिंज सिस्टम और Apple Pencil का सपोर्ट मिलने की भी रिपोर्ट है।

Apple का बहुप्रतीक्षित ‘Surprise and Shine’ इवेंट आज आयोजित होने जा रहा है। इस हार्डवेयर इवेंट को कंपनी के लिए खास माना जा रहा है, क्योंकि इसमें iPhone लाइनअप में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple पहली बार फोल्डेबल iPhone पेश कर सकता है। इसके साथ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, Apple Watch Series 12 और Ultra 4 समेत AirPods लाइनअप से जुड़े नए प्रोडक्ट्स भी लॉन्च किए जा सकते हैं।

iPhone 18 Launch Event

iPhone Duo हो सकता है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone/Photo-dbrand

iPhone Duo हो सकता है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone

Bloomberg के मार्क गुरमन के मुताबिक, Apple ने अपने पहले फोल्डेबल iPhone के लिए ‘iPhone Duo’ नाम तय किया है। इससे पहले कई रिपोर्ट्स में इसे iPhone Ultra नाम दिए जाने की बात कही गई थी। नया फोन Samsung Galaxy Z Fold 8 की तरह बुक-स्टाइल फोल्डिंग डिजाइन के साथ आ सकता है।

End of Feed