टेक एंड गैजेट्स

iPhone 17 की लॉन्च डेट आई सामने! इस दिन Apple करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च होंगे ये मॉडल्स

iPhone 17 सीरीज को लेकर पिछले काफी दिनों की लीक्स सामने आ रही है। अब तक सामने आई लीक्स में आईफोन 17 पर मिलने वाले संभावित फीचर्स का खुलासा हो गया है। अब इसकी लॉन्च डेट को लेकर एक बड़ी अपडटे सामने आई है। कंपनी सितंबर के दूसरे सप्ताह में इसे लॉन्च कर सकती है।

Image

आईफोन की अपकमिंग सीरीज में एप्पल लवर्स को कई सारे नए फीचर्स मिल सकते हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

iPhone 17 Series Launch: Apple अगले महीने अपनी नई आईफोन सीरीज को मार्केट में उतार सकता है। जैसे-जैसे आईफोन की लॉन्चिंग डेट करीब आ रही है वैसे-वैसे ही एप्पल लवर्स में एक्साइटमेंट और दीवानगी भी तेजी से बढ़ती जा रही है। कंपनी की तरफ से फिलहाल अभी iPhone 17 Series की लॉन्चिंग डेट को लेकर ऑफिशियल तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन अब इसको लेकर एक बड़ी लीक सामने आई है। iPhone 17 की इस नई लीक ने एक्साइटमेंट के लेवल को अचानक से ऊपर बढ़ा दिया है।

iPhone 17 Series लॉन्च डेट को लेकर बड़ा खुलासा

iPhone 17 Series को लेकर जर्मन टेक वेबसाइट iPhone Tricker बड़ी अपडेट दी गई है। अभी तक सिर्फ अंदाजा ही लगाया जा रहा था कि कंपनी 8 से 11 सितंबर के बीज में आईफोन का लॉन्च इवेंट आयोजित कर सकती है। हालांकि अब पहली बार किसी एक डेट को लेकर लीक सामने आई है। अगर आप नए आईफोन का इंतजार कर रहे हैं तो अब जल्द ही आपका इंतजार खत्म होने वाला है।

लीक्स की मानें तो iPhone 17 सीरीज के लिए Apple 9 सितंबर 2025 को लॉन्च इवेंट आयोजित कर सकता है। फिलहाल अभी कंपनी ने इसको लेकर कुछ नहीं कहा है। लेकिन रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि एक एक लोकल मोबाइल के करियर के इंटरनल डॉक्यूमेंट से लॉन्च डेट का खुलासा हुआ है।

आपको बता दें कि मोबाइल करियर्स को सामान्यतौर पर एप्पल, गूगल या फिर सैमसंग के प्रीमियम स्मार्टफोन्स के लॉन्च डेट की खबर पहले ही पता चल जाती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि वे समय पर मार्केटिंग स्ट्रेटजी तैयार कर सकें। ऐसे में इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि किसी करियर से iPhone 17 Series की लॉन्च डेट लीक हो गई हो।

नई सीरीज में होगा नया आईफोन मॉडल

अब जब आईफोन की नई सीरीज को आने में कुछ ही दिन बचे हैं तो ऐसी संभावना है कि कंपनी जल्द ही लॉन्च डेट का खुलासा कर सकती है। कंपनी आने वाली नई सीरीज में इस बार ग्राहकों के लिए एक नया आईफोन मॉडल भी पेश कर सकती है। यह नया आईफोन iPhone 17 Air हो सकता है। इस वेरिएंट को कंपनी प्लस मॉडल की जगह पेश कर सकती है। यह आईफोन डिजाइन दूसरे आईफोन की तुलना में स्लिम हो सकता है और लीक्स की मानें तो इसमें सिंगल कैमरा मिल सकता है।

अपकमिंग सीरीज में लॉन्च होंगे ये मॉडल्स

Apple जल्द ही अपने फैंस के लिए नई सीरीज को बाजार में पेश करेगा। कंपनी इस बार iPhone 17 सीरीज में 4 स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर सकती है। सीरीज में iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro, और iPhone 17 Pro Max को पेश किया जा सकता है। लीक्स की मानें तो कंपनी इस बार सालों बाद आईफोन के डिजाइन और कैमरा सेंसर में बड़ा बदलाव कर सकती है। बार फैंस को बेस वेरिएंट में ही हाई रेजोल्यूशन का कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article