Airtel Cheapest Plan: एयरटेल देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। देशभर में करीब 38 करोड़ लोग एयरटेल की सर्विस को इस्तेमाल करते हैं। एयरटेल के पास अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। लेकिन अब कंपनी ने एक ऐसा प्लान पेश किया है जिसने बड़ा धमाका कर दिया है। Airtel ने मोबाइल यूजर्स की महंगे रिचार्ज प्लान की टेंशन खत्म कर दी है। अब कंपनी ग्राहकों को 200 रुपये से कम कीमत में लंबी वैडिटी ऑफर कर रहा है।
आपको बता दें कि एयरटेल के पास रिचार्ज प्लान्स का लंबा चौड़ा पोर्टफोलियो मौजूद है। कंपनी की लिस्ट में शॉर्ट टर्म से लेकर लॉन्ग टर्म और सस्ते से लेकर महंगे हर तरह के रिचार्ज प्लान्स मिलते हैं। ग्राहकों की सहूलियत के लिए एयरटेल ने अपने रिचार्ज प्लान्स की लिस्ट को अलग-अलग कैटेगरी में भी डिवाइड कर रखा है। एयरटेल एक ऐसा प्लान भी दे रहा है जिसमें ओटीटी, डेटा, वैलिडिटी और कीमत का शानदार कॉम्बिनेशन मिलता है।
अगर आप एयरटेल के एक ऐसे यूजर हैं जिन्हें ओटीटी स्ट्रीमिंग करना पसंद और इसके लिए अधिक डेटा चाहिए तो अब आपको बार बार डेटा प्लान लेने या फिर महंगे मंथली प्लान लेने की जरूरत नहीं है। एयरटेल अब बेहद सस्ते दाम में आपकी जरूरत को पूरा कर रहा है। अब आप एक छोटा प्लान लेकर कई दिनों तक ओटीटी स्ट्रीमिंग कर सकते हैं।
Airtel के सस्ते प्लान ने करा दी मौज
एयरटेल के जिस रिचार्ज प्लान की हम बात कर रहे हैं उसकी कीमत सिर्फ 195 रुपये है। यह कंपनी का कोई आम रिचार्ज प्लान नहीं है। यह एक डेटा वाउचर प्लान है जो कि 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। यह एयरटेल का लंबी वैलिडिटी वाला सबसे किफायती प्लान है।
Airtel के इस रिचार्ज प्लान में मिलने वाले फायदों की बात करें तो इसमें कंपनी ग्राहकों को 90 दिनों के लिए JioHotStar का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रही है। इसके साथ ही प्लान में आपको कुल 15GB डेटा भी मिलता है जिससे आप अपनी फेवरेट मूवी, वेब सीरीज, स्पोर्ट्स कंटेंट को एक्सप्लोर कर सकते हैं। एयरटेल ने इस वाउचर को पूरे देश के यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया है। इस वाउचर को आप Airtel Thanks ऐप या Airtel की वेबसाइट से रिचार्ज करा सकते हैं। इसके अलावा आप इस प्लान को PhonePe, Google Pay और Paytm जैसे थर्ड पार्टी ऐप्स से भी ले सकते हैं।
