iPhone 17 का इंतजार करें या फिर डिस्काउंट में iPhone 16 खरीदें? 7 प्वाइंट्स में दूर होगा कंफ्यूजन

Apple 9 सिंतबर को iPhone 17 सीरीज को लॉन्च करने जा रहा है। नए आईफोन आने से पहले ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर iPhone 16 सीरीज पर तगड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप भी कंफ्यूज हैं कि किसे खरीदना बेहतर हो आइए 7 प्वाइंट्स में आपका कंफ्यूजन दूर करते हैं।

iPhone 17 Series Features: अब बहुत जल्द iPhone 17 सीरीज का इंतजार खत्म होने वाला है। अगस्त का महीना खत्म हो चुका है और इसी के साथ iPhone 17 सीरीज का एक्साइटमेंट भी बढ़ गया है। एप्पल 9 सितंबर को नई आईफोन सीरीज से पर्दा उठाने वाला है। अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज में चार आईफोन्स लॉन्च होने वाले हैं जिसमें iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल होंगे। अगर आप आईफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और इस बात पर कंफ्यूज हैं कि iPhone 16 खरीदें या फिर iPhone 17 का इंतजार कर लें तो हम आपकी टेंशन दूर करने वाले हैं।

iPhone 17 (2)

नई आईफोन सीरीज का इंतजार अब बस कुछ दिनों में खत्म होने वाला है।

iPhone 17 आने से पहले ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स ग्राहकों को iPhone 16 सीरीज में इस समय तगड़ा डिस्काउंट दे रहे हैं। ऐसे में अधिकांश लोग सस्ते में आईफोन खरीदने का मन बना रहे हैं। लेकिन अगर आपके पास बजट की समस्या नहीं है तो आप iPhone 17 सीरीज का इंतजार कर सकते हैं। दरअसल Apple इस बार कई सालों के बाद नई आईफोन सीरीज में कई बड़े बदलाव कर सकता है। नई सीरीज में बेस वेरिएंट में भी प्रो मैक्स वेरिएंट के कुछ फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में अगर आप iPhone 17 सीरीज का इंतजार करते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

End of Feed