टेक एंड गैजेट्स

Amazon Great Indian Festival 2025: जबरदस्त ऑफर्स, नए लॉन्च और प्राइम मेंबर्स को मिलेगा 24 घंटे पहले शॉपिंग का मौका

Amazon Great Indian Festival 2025: फेस्टिव सीजन में ग्राहकों को AI-driven शॉपिंग एक्सपीरियंस, तेज डिलीवरी और कई वैल्यू-ऐडेड पेमेंट ऑप्शंस का फायदा मिलेगा। इस सेल में 10 लाख से ज्यादा छोटे-बड़े व्यवसाय और D2C स्टार्टअप्स अपने प्रोडक्ट्स पेश करेंगे, जिससे यह भारत का सबसे बड़ा फेस्टिवल शॉपिंग इवेंट बन जाएगा।

Image

Amazon Great Indian Festival 2025

Amazon Great Indian Festival 2025: अमेजन इंडिया का साल का सबसे बड़ा शॉपिंग फेस्टिवल Amazon Great Indian Festival 2025 जल्द ही शुरू होने जा रहा है। इस बार ग्राहकों को स्मार्टफोन्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, होम अप्लायंसेस और ग्रॉसरी पर धमाकेदार डिस्काउंट मिलेगा। खास बात यह है कि प्राइम मेंबर्स को 24 घंटे पहले ही सेल का एक्सेस दिया जाएगा।

जबरदस्त डिस्काउंट और ऑफर्स

अमेजन ने सेल की जानकारी के लिए माइक्रो साइट लाइव की है। इसके अनुसार, ग्राहकों को स्मार्टफोन्स पर 40% तक, इलेक्ट्रॉनिक्स पर 80% तक, फैशन और ब्यूटी पर 50-80% तक की छूट मिलेगी। वहीं, होम अप्लायंसेस और स्मार्ट टीवी पर भी 65% तक ऑफ और नो-कॉस्ट EMI व एक्सचेंज ऑफर उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ SBI डेबिट/क्रेडिट कार्ड और EMI पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा।

नए लॉन्च और खास कैटेगरीज

इस बार अमेजन कई पॉपुलर कैटेगरी में नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करेगा, जिसमें स्मार्टफोन्स, फैशन, ब्यूटी, ग्रॉसरी और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शामिल हैं। ग्राहक Amazon के Launchpad, Local Shops, Karigar और Saheli जैसे प्रोग्राम्स से भी यूनिक और लोकल प्रोडक्ट्स खरीद सकेंगे।

बिजनेस और ट्रैवल पर भी ऑफर्स

Amazon Business ग्राहकों को 80% तक की छूट और ₹60,000 तक का क्रेडिट मिलेगा। वहीं, ट्रैवल बुकिंग्स पर 65% तक डिस्काउंट मिलेगा, जिसमें फ्लाइट, होटल और बस टिकट्स शामिल हैं। इसके अलावा, Echo, Fire TV और Kindle डिवाइसेस पर भी 50% तक की छूट का लाभ उठाया जा सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article