टेक एंड गैजेट्स

लॉन्च से पहले लीक हुई iPhone 16 सीरीज की कीमत, जानें अब तक क्या-क्या जानकारियां आईं सामने

iPhone 16 Series Price Leaked: एप्पल ने आधिकारिक तौर पर अपनी iPhone 16 सीरीज के लॉन्च की तारीख की घोषणा कर दी है। सीरीज 9 सितंबर को भारत में लॉन्च होगी और इसमें iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max मॉडल को लॉन्च किया जाएगा।

Image

iPhone 16 Series Price Leaked

iPhone 16 Series Price In India Leaked: 9 सितंबर को एप्पल अपनी नई सीरीज आईफोन 16 को लॉन्च करने वाला है। लेकिन लॉन्च से पहले ही आईफोन 16 सीरीज की भारत में कीमत की जानकारी लीक हो गई है। बता दें कि इससे पहले आईफोन 16 सीरीज के कई फीचर्स की जानकारी भी सामने आई है। कंपनी iPhone 16 सीरीज को अपने “इट्स ग्लोटाइम” इवेंट में पेश करने वाली है।

आईफोन 16 सीरीज की कीमत

Apple Hub ने आईफोन 16 सीरीज की कीमत को लेकर दावा किया है। लीक्स की माने तो आईफोन 16 को $799 (लगभग 67,100 रुपये) की शुरुआती कीमत पर पेश किया जा सकता है। बता दें कि इसी कीमत पर आईफोन 15 को भी पेश किया गया था। वहीं iPhone 16 Plus की कीमत $899 (75,500 रुपये), iPhone 16 Pro की कीमत $1,099 (लगभग 92,300 रुपये) और iPhone 16 Pro Max की कीमत $1,199 (लगभग 1,00,700 रुपये) हो सकती है।

यह कीमत अमेरिकी मार्केट की हैं। वहीं भारत में आईफोन 16 सीरीज की कीमत इनसे अलग हो सकती है। भारत में आईफोन 16 को 80 हजार की शुरुआती कीमत में पेश किया जा सकता है। वहीं iPhone 16 Pro Max के टॉप स्टोरेज वेरियंट की कीमत 2 लाख रुपये तक जा सकती है।

9 सितंबर को लॉन्च होंगे Iphone 16 मॉडल

एप्पल ने आधिकारिक तौर पर अपनी iPhone 16 सीरीज के लॉन्च की तारीख की घोषणा कर दी है। सीरीज 9 सितंबर को भारत में लॉन्च होगी और इसमें iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max मॉडल को लॉन्च किया जाएगा। Apple इवेंट की थीम "इट्स ग्लोटाइम" है। यह इवेंट अमेरिका के कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो में Apple Park से लाइव होगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article