टेक एंड गैजेट्स

iPhone 16 Pro कम कीमत में खरीदने का मौका, ऐसे उठाएं ऑफर का फायदा

iPhone 16 Pro को भारत में 1,19,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। अगर आप भी नया iPhone 16 Pro खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए काफी काम की साबित हो सकती है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप iPhone 16 Pro को 14,900 रुपये के डिस्काउंट के साथ कैसे खरीद सकते हैं।

Image

iPhone 16 Pro को कम कीमत में खरीदने का मौका

Photo : Times Now Digital

iPhone 16 Pro Price Drop: एप्पल की स्मार्टफोन सीरीज, iPhone, लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। बहुत से लोग लेटेस्ट iPhone मॉडल खरीदना चाहते हैं। मौजूदा समय में iPhone सीरीज का सबसे लेटेस्ट डिवाइस iPhone 16 है। अगर आप भी नया iPhone 16 Pro खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए काफी काम की साबित हो सकती है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप iPhone 16 Pro को 14,900 रुपये के डिस्काउंट के साथ कैसे खरीद सकते हैं।

iPhone 16 Pro की बंपर डील

iPhone 16 Pro को भारत में 1,19,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। फिलहाल विजय सेल्स की आधिकारिक वेबसाइट पर यह प्रीमियम स्मार्टफोन 1,09,500 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। इस तरह नया iPhone 16 Pro खरीदने के लिए आपको अब 1,19,900 रुपये नहीं खरीदने होंगे बल्कि 10,400 रुपये कम कीमत पर आप इसे अपना बना सकते हैं। इतना ही नहीं, अगर आप ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड, एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड या फिर कोटक बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 3000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा।

डील अभी बाकी है मेरे दोस्त

अगर आपके पास कोटक, ICICI या फिर एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड है तो आप 13,400 रुपये कम में नया iPhone 16 Pro खरीद सकते हैं। लेकिन अगर आपके पास HDFC बैंक का क्रेडिट या फिर डेबिट कार्ड है और आप EMI पर iPhone 16 Pro खरीदते हैं तो आपको 4500 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है। इस तरह आप 14,900 रुपये कम कीमत में नया और प्रीमियम iPhone 16 Pro खरीद सकते हैं।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article