Made in india Apple Iphone: एप्पल दो महीने बाद अपनी नई आईफोन सीरीज को लॉन्च करने के लिए तैयार है, जिसे सितंबर में पेश किया जा सकता है। लेकिन इन सब के बीच सबसे अच्छी खबर यह है कि आईफोन 16 प्रो सीरीज को भी भारत में बनाया जा सकता है। बता दें कि अब तक एप्पल केवल अपने बेस वेरियंट स्मार्टफोन को ही भारत में बना रहा है, लेकिन प्रो मॉडल भारत में बनने से इसकी कीमत में काफी कमी आ सकती है। यानी आप कम कीमत में iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max खरीद सकेंगे।
Apple Iphone
सितंबर में लॉन्च होंगे नए आईफोन
एप्पल ने कथित तौर पर भारत में अगले iPhone 16 सीरीज के प्रो और प्रो मैक्स एडिशन की मैन्युफैक्चरिंग के लिए फॉक्सकॉन (Foxconn) के साथ साझेदारी की है । टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, आईफोन निर्माता iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max मॉडल की ग्लोबल लॉन्चिंग के तुरंत बाद भारत में प्रो सीरीज मॉडल उपलब्ध कराने की तैयारी में है। इन डिवाइस को फॉक्सकॉन के श्रीपेरंबदूर, तमिलनाडु स्थित फैसिलिटी में बनाया जा सकता है। लॉन्च के बाद बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू हो जाएगा।
जानें क्या है एप्पल का प्लान
सूत्र के अनुसार, एप्पल इस वर्ष के अंत तक भारत निर्मित प्रो मॉडल जारी कर सकता है। हालांकि प्रारंभिक उपलब्धता आयात पर निर्भर हो सकती है। लेकिन कुछ समय के बाद आपको मेड इन इंडिया आईफोन 16 प्रो सीरीज देखने मिल सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अकेले 2024 में 90 मिलियन आईफोन 16 सीरीज यूनिट्स का उत्पादन करने की योजना बना रहा है, जो आईफोन 15 सीरीज यूनिट्स के उत्पादन से 10% अधिक है।
iPhone 16 सीरीज
बता दें कि आईफोन 15 सीरीज की तरह ही कंपनी नई सीरीज के तहत चार मॉडल लॉन्च करने वाली है। आईफोन 16 सीरीज के तहत आईफोन 16, आईफोन 16 प्लस, आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स वेरियंट को लॉन्च किया जाएगा।
