अगर आप आईफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो इस समय खरीदारी करने का बेस्ट टाइम है। अभी आप iPhone16 को हैवी डिस्काउंट के साथ खरीदकर घर ले जा सकते हैं। अगर आप सिर्फ महंगे होने की वजह से इसकी खरीदारी नहीं कर पा रहे थे तो अब आपकी टेंशन खत्म होने वाली है। फ्लिपकार्ट ने iPhone 16 को डिस्काउंट के साथ वेबसाइट पर लिस्ट किया है। इसमें आपको पावरफुल Apple A18 चिपसेट और शानदार कैमरा सेटअप मिलने वाला है।
इस समय आप आईफोन 16 को बेहद सस्ते दाम में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।(फोटो क्रेडिट-Digit)
अगर आप फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और सोशल मीडिया के लिए कंटेंट बनाते हैं तो iPhone 16 आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसमें आपको फ्लैगशिप लेवल का कैमरा, बड़ी बैटरी और शानदार डिस्प्ले मिलती है। डेली रूटीन वर्क के साथ साथ मल्टी टास्किंग में यह आपको बेहतरीन परफॉर्मेंस देने वाला है।
iPhone 16 डिस्काउंट ऑफर
iPhone 16 पर दिए जा रहे डिस्काउंट ऑफर की बात करें तो आपको सबसे पहले बता दें कि पिछले साल 2024 में इस स्मार्टफोन को 79,900 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। लेकिन अब फ्लिपकार्ट ने इसे डिस्कांट के साथ लिस्ट कर दिया है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर इसे 67,900 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। अगर आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 5,295 रुपये तक का डिस्काउंट मिल जाएगा। इस ऑफर के साथ आप इसे सिर्फ 62,900 रुपये में खरीद पाएंगे।
फ्लिपकार्ट ग्राहकों को इस पर धमाकेदार एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज कराते हैं तो आप 49,850 रुपये तक की बचत कर पाएंगे। हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने स्मार्टफोन की वर्किंग और फिजिकल कंडीशन पर निर्भर करेगी। अगर आप इस ऑफर में 20,000 रुपये की भी बचत कर लेते हैं आप iPhone 16 को करीब 42 हजार रुपये में ही खरीद पाएंगे।
Apple iPhone 16 Features & Specifications
- Apple ने iPhone 16 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना डिस्प्ले दी है जिसमें 1179x2556 पिक्सल का रेजोल्यूशन मिलता है।
- इसकी डिस्प्ले में आपको 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है और Ceramic Shield glass की प्रोटेक्शन मिलती है।
- एप्पल ने परफॉर्मेंस के लिए इसमें iOS 18 के साथ Apple A18 चिपसेट दिया है।
- iPhone 16 में आपको 8GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज मिलती है।
- फोटोग्राफी के लिए इसमें आपको 48+12 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप मिलता है।
- सेल्फी के लिए इसमें आपको 12 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।
- Apple ने iPhone 16 में 3561mAh की बैटरी और 25W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है।
