53,399 रुपये में मिल रहा iPhone 15 Pro! कहीं निकल न जाए ऑफर

iPhone 15 Pro Price Cut in india: यदि आप दमदार परफॉर्मेंस और पावरफुल कैमरा सेटअप चाहते हैं तो यह फोन आपको निराश नहीं करेगा। iPhone 15 Pro में 6.1 इंच का 2K पैनल है जिसकी पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स है। आईफोन 15 प्रो में 48MP का प्राइमरी शूटर, 12MP का अल्ट्रावाइड एंगल शूटर है जो मैक्रो लेंस के रूप में भी काम करता है, और एक 12MP का टेलीफोटो लेंस है।

iPhone 15 Pro Price Cut in india: यदि आप एप्पल आईफोन 15 प्रो को खरीदने का सोच रहे हैं तो यह आपके लिए सही मौका है। Flipkart एक आकर्षक डील दे रहा है जिससे Apple के हाई-एंड स्मार्टफोन की कीमत सिर्फ 53,999 रुपये रह गई है। चाहे आप पुराने iPhone से अपग्रेड कर रहे हों या किसी दूसरे ब्रांड से स्विच कर रहे हों, यह डील आपके लिए बेस्ट हो सकती है।

53,399 रुपये में मिल रहा iPhone 15 Pro! कहीं निकल न जाए ऑफर

क्या है iPhone 15 Pro की कीमत

iPhone 15 Pro को 2023 में भारत में 1,34,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। फिलहाल, यह फोन फ्लिपकार्ट पर 1,13,999 रुपये में लिस्टेड है। साथ ही, फ्लिपकार्ट पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 60,600 रुपये तक की छूट दे रहा है। इस तरह, आप iPhone 15 Pro को फ्लिपकार्ट से 53,399 रुपये की कम कीमत पर खरीद सकते हैं। इसके अलावा बैंक ऑफर्स और कैशबैक की सुविधा भी है।

End of Feed