iPhone 14 series का ये मॉडल भी अब सेल में आया, जानें कीमत

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 01:25 PM IST

iPhone 14 series को सितंबर की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। इस सीरीज के तहत कुल चार मॉडल्स लॉन्च किए गए थे।

iPhone 14 Plus को शुक्रवार यानी आज से ही भारतीय बाजार में उपलब्ध करा दिया गया है। iPhone 14 series को सितंबर में लॉन्च किया गया था और ये सीरीज का एकमात्र मॉडल था, जिसकी सेल शुरू नहीं हुई थी। ये मॉडल काफी हद तक iPhone 14 जैसा ही है। हालांकि, इसमें थोड़ी बड़ी स्क्रीन और बैटरी ग्राहकों को मिलेगी।

iPhone 14 Plus

iPhone 14 Plus

iPhone 14 Plus की कीमत

इसे Apple India ऑनलाइन स्टोर, फ्लिपकार्ट और अमेजन से खरीदा जा सकता है। ये 128GB, 256GB और 512GB वाले वेरिएंट्स में आता है। इनकी कीमतें क्रमश: 89,900 रुपये, 99,900 रुपये और 1,19,900 रुपये है। ग्राहकों को इनके लिए ब्लू, मिडनाइट, पर्पल, स्टारलाइट और रेड कलर ऑप्शन्स मिलेंगे।

End of Feed