Flipkart Freedom Sale Discount Offer: एप्पल आईफोन्स प्रीमियम स्मार्टफोन्स की कैटेगरी में आते हैं। इनकी कीमत इतनी ज्यादा होती है कि अधिकांश लोग इन्हें सेल ऑफर में डिस्काउंट के साथ खरीदना पसंद करते हैं। अगर आप भी आईफोन्स के दाम कम होने का इंतजार कर रहे थे तो अब आपका इंतजार खत्म हो गया है। फ्लिपकार्ट में Freedom Sale लाइव हो चुकी है और इस नई सेल में कंपनी ग्राहकों को आईफोन्स पर तगड़ी डील ऑफर कर रही है। इस समय आप फ्लिपकार्ट से iPhone 14, iPhone 15 और iPhone 16 सीरीज को सस्ती कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।
फ्लिपकार्ट ने महंगे आईफोन्स को सस्ती कीमत में खरीदने का दिया शानदार मौका।
Flipkart अपने ग्राहकों Freedom Sale के मौके पर फ्लैट डिस्काउंट के साथ-साथ दूसरे कई सारे ऑफर्स भी दे रहा है। आप बैंक ऑफर्स में एक्स्ट्रा बचत कर पाएंगे। इसके अलावा आप एक्सचेंज ऑफर में भी भारी बचत कर पाएंगे। आइए आपको फ्रीडम सेल के मौके पर आईफोन्स पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं। ध्यान रहे हम आपको यहां पर iPhone 14, iPhone 15 और iPhone 16 के बेस वेरिएंट यानी 128GB स्टोरेज वेरिएंट पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में बताते हैं।
iPhone 14 Discount Offer
iPhone 14 का 128GB वेरिएंट फ्लिपकार्ट में 59,900 रुपये की कीमत पर लिस्ट है। फ्रीडम सेल के मौके पर कंपनी ग्राहकों को 11% का डिस्काउंट दे रही है। इस समय आप इस स्मार्टफोन को सिर्फ 52,990 रुपये की कीमत पर खरीदकर घर ले जा सकते हैं। बैंक ऑफर में आप 5% की एक्स्ट्रा बचत कर सकते हैं। फ्लिपकार्ट ग्राहकों को इस पर 45 हजार रुपये से ज्यादा का एक्सचेंज ऑफर दे रहा है। इस आईफोन में कंपनी ने A15 Bionic चिपसेट दिया है। इसमें आपको 12+12 मेगापिक्सल डुअल कैमरा दिया है।
iPhone 15 Discount Offer
अगर आप iPhone 15 खरीदना चाहते हैं तो बता दें कि फ्लिपकार्ट पर इसका 128GB वेरिएंट 69,900 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। कंपनी अभी ग्राहकों को इस पर 7% का डिस्काउंट ऑफर दे रही है। अभी आप इसे सिर्फ 64,900 रुपये की कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। इस स्मार्टफोन में आपको 54,400 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर देखने को मिलने वाला है। iPhone 15 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना डिस्प्ले, A16 Bionic चिपसेट दिया गया है। इसमें आपको 48+12 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। सेल्फी के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
iPhone 16 Discount Offer
फ्लिपकार्ट की सेल में अगर आप iPhone 16 खरीदना चाहते हैं तो आपके पास बढ़िया मौका है। फ्लिपकार्ट में यह स्मार्टफोन 79,000 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। फ्रीडम सेल के मौके पर कंपनी ग्राहकों को इस पर 12% का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है। ऑफर के साथ आप इसे सिर्फ 69,000 रुपये में खरीद सकते हैं। मतलब अगर आप अभी खरीदते हैं तो करीब 10 हजार रुपये की बचत कर पाएंगे। iPhone 16 में परफॉर्मेंस के लिए A18 Bionic चिपसेट दिया गया है। इसमें आपको रियर पैनल में 48+12 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही आपको इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
