iPhone 14 की औंधे मुंह गिरी कीमत, फ्लिपकार्ट में हो गया अब तक का सबसे बड़ा Price drop

iPhone 14 की कीमत में एक बार फिर से बड़ी कटौती हुई है। टेक जायंट एप्पल का यह प्रीमियम आईफोन अब 30,000 रुपये से भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट अपनी फ्रीडम सेल पर ग्राहकों को इस पर हजारों रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दे रहा है।

iPhone 14 128GB 256Gb Price drop: आईफोन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए गुड न्यूज है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट में इस समय फ्रीडम सेल चल रही है। कंपनी अपने ग्राहकों को प्रीमियम फोन पर तगड़ा डिस्काउंट ऑफर दे रही है। अगर आप भी आईफोन पर डिस्काउंट ऑफर आने का इंतजार कर रहे थे तो अब आपके पास iPhone 14 को खरीदने का शानदार मौका है। Flipkart ने सेल में आईफोन 14 की कीमत में भारी कटौती कर दी है।

iPhone 14 (1)

आईफोन 14 की कीमत में आई भारी गिरावट। (फोटो क्रेडिट-Apple)

आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों को iPhone 14 के सभी वेरिएंट्स पर तगड़े ऑफर्स दे रही है। आप अपने बजट के अनुसार कोई भी वेरिएंट खरीदकर घर ले जा सकते हैं। अगर आप अभी खरीदारी करते हैं तो कंपनी के फ्लैट डिस्काउंट के साथ साथ बैंक और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ ले पाएंगे।

End of Feed