टेक एंड गैजेट्स

Samsung ने सस्ता फोन खरीदने वालों की कराई मौज, 10 हजार से कम कीमत में आ रहा है 5G स्मार्टफोन

दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी सैमसंग जल्द ही भारतीय बाजार में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। सैमसंग का अपकमिंग स्मार्टफोन Samsung Galaxy M07 होगा जो कि 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगा।

Image

सैमसंग भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च कर सकता है नया स्मार्टफोन।

साउथ कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग की भारतीय बाजार में अच्छी मजबूत पकड़ है। बजट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट में सैमसंग के पास एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स मौजूद हैं। भारतीय बाजार में लो बजट सेगमेंट में सैमसंग के स्मार्टफोन की जोरदार बिक्री होती है। अगर आप अपने लिए एक सस्ता फोन लेना चाहते हैं तो बता दें कि सैमसंग अपने फैंस के लिए नया स्मार्टफोन लाने जा रहा है। सैमसंग का अपकमिंग फोन Samsung Galaxy M07 होगा जो कि जल्द ही बाजार में एंट्री लेगा।

Samsung Galaxy M07 एक लो बजट स्मार्टफोन होगा जिसमें आपको 5G कनेक्टिविटी भी देखने को मिलेगी। कंपनी ने अपनी ऑफशियल वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन के लिए सपोर्ट पेज भी लाइव कर दिया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसका लॉन्च अब ज्यादा दूर नहीं है। कंपनी जल्द ही इसके बारे में डिटेल शेयर कर सकती है।

इंडिया लॉन्च हुआ कंफर्म

सैमसंग ने Samsung Galaxy M07 को अपनी वेबसाइट पर मॉडल नंबर SM-M075F/DS के साथ लिस्ट किया है। सपोर्ट पेज में इस फोन से रिलेटेड और कोई दूसरी जानकारी नहीं दी गई है लेकिन इस लिस्टिंग से भारत में इसकी लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। अगर आपका बजट काफी कम है और सिर्फ सैमसंग का फोन लेना है तो इसके लिए कुछ दिन का इंतजार कर लीजिए। लीक्स की मानें तो सैमसंग इस स्मार्टफोन को 10,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च कर सकता है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन में आपको कम कीमत में दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं।

Samsung Galaxy M07 के स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग की तरफ से अपकमिंग स्मार्टफोन के फीचर्स की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन इसको लेकर कई सारी लीक्स सामने आ चुकी हैं। लीक्स की मानें तो इस स्मार्टफोन में कंपनी 6.7 इंच की फुलएचडी प्लस स्क्रीन के साथ लॉन्च कर सकती है। स्मूथनेस के लिए डिस्प्ले में 90hz का रिफ्रेश रेट मिलने वाला है। परफॉर्में के लिए इस स्मार्टफोन में कंपनी मीडियाटेक का चिपसेट दे सकती है। याद दिला दें कि इससे पहले Samsung Galaxy M06 को सैमसंग ने Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया था।

फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy M07 में डुअल कैमरा मिलने वाला है। लीक्स की मानें तो बैक पैनल में 50+2 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है। बताया जा रहा है कि इस स्मार्टफोन में यूजर्स को ऑपरेटिंग सिस्टम के 6 अपग्रेड मिल सकते हैं।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article