Instagram ने अपने Reel ऐप Edits ऐप में एक नया कस्टम फॉन्ट स्टाइल रोलआउट करना शुरू कर दिया है। यह फॉन्ट फिल्म Dhurandhar: The Revenge से प्रेरित है, जिसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। खास बात यह है कि यह फिल्म रिलीज के कुछ ही हफ्तों में दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।
Instagram के Edits ऐप में नया Dhurandhar-स्टाइल फॉन्ट, अब Reels बनाने में आएगा मजा
Dhurandhar स्टाइल फॉन्ट से Reels बनाना हुआ आसान
Instagram के अनुसार, नया फॉन्ट फिल्म के पोस्टर की स्टाइलिंग को दिखाता है, जिससे क्रिएटर्स उसी लुक में अपने Reels बना सकते हैं। यह फीचर फिलहाल भारत में एंड्रॉयड और iOS यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
ऐसे बनाएं Dhurandhar फॉन्ट के साथ Reel
- सबसे पहले Edits ऐप डाउनलोड करें (Google Play Store या App Store से)
- अपने Instagram अकाउंट से लॉगिन करें
- नीचे दिए गए “+” (Create) बटन पर टैप करें
- गैलरी से वीडियो/इमेज चुनें या कैमरा से शूट करें
- एडिटर में जाकर “Text” टूल पर क्लिक करें और टेक्स्ट लिखें
- “Aa” ऑप्शन पर जाकर Dhurandhar फॉन्ट चुनें
- “Done” और फिर “Next” पर क्लिक करें
- अब Reel को डाउनलोड या शेयर कर सकते हैं
- जल्द आ सकता है Reels का ऑफलाइन व्यू फीचर
एक और बड़े अपडेट की बात करें तो, Threads पर ऐप डेवलपर एलेसांड्रो पालुजी ने जानकारी दी है कि Instagram एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है, जिसमें यूजर्स Reels को ऑफलाइन देखने के लिए डाउनलोड कर सकेंगे।
क्या होंगे इस फीचर के फायदे?
- Reels को ऑटोमैटिक डाउनलोड करने का विकल्प
- केवल Wi-Fi पर डाउनलोड की सेटिंग
- डाउनलोड की लिमिट तय करने का ऑप्शन
- एक ही जगह से सभी डाउनलोडेड Reels देख सकेंगे
- डाउनलोड स्टेटस भी ट्रैक कर पाएंगे
हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस फीचर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि इसे जल्द ही अपडेट के जरिए रोलआउट किया जा सकता है।
