टेक एंड गैजेट्स

200 दिन की वैधता वाला जियो का इकलौता रिचार्ज प्लान, फायदे इतने कि गिनते रह जाओगे

Jio के इस प्लान के साथ यूजर्स को 3 महीने के लिए JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिससे वे लेटेस्ट वेब सीरीज, फिल्में और शो देख सकते हैं। IPL 2026 की भी शुरुआत हो गई है तो ऐसे में JioHotstar का सब्सक्रिप्शन तो चाहिए ही।

Image

200 दिन की वैधता वाला जियो का इकलौता रिचार्ज प्लान, फायदे इतने कि गिनते रह जाओगे

Reliance Jio अपने ग्राहकों के लिए अलग-अलग तरह के प्रीपेड प्लान पेश करता है। इनमें केवल कॉलिंग से लेकर डेटा और ओटीटी बेनिफिट्स वाले प्लान शामिल हैं। खास बात यह है कि जियो कुछ प्लान्स में एडवांस AI फीचर्स भी दे रहा है, जिससे यूजर्स को ज्यादा वैल्यू मिलती है।

200 दिन की वैधता वाला खास प्लान

जियो के पास एक ऐसा प्लान भी है, जो आम 28 या 84 दिन की वैधता से अलग पूरे 200 दिनों तक चलता है। इस प्लान की कीमत ₹2025 है और यह उन यूजर्स के लिए खास है, जो बार-बार रिचार्ज कराने से बचना चाहते हैं। हालांकि, कंपनी के करोड़ों यूजर्स में से बहुत कम लोगों को इस प्लान की जानकारी है।

डेटा और कॉलिंग बेनिफिट्स

इस प्लान में कुल 500GB डेटा मिलता है, यानी रोजाना लगभग 2.5GB डेटा यूज किया जा सकता है। इसके अलावा सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। साथ ही हर दिन 100 SMS भी मिलते हैं, जो इसे एक कम्प्लीट पैकेज बनाता है।

OTT और क्लाउड का फायदा

इस प्लान के साथ यूजर्स को 3 महीने के लिए JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिससे वे लेटेस्ट वेब सीरीज, फिल्में और शो देख सकते हैं। IPL 2026 की भी शुरुआत हो गई है तो ऐसे में JioHotstar का सब्सक्रिप्शन तो चाहिए ही। इसके अलावा JioAICloud का 50GB स्टोरेज भी मुफ्त दिया जाता है, जिससे फाइल्स और डेटा को आसानी से स्टोर किया जा सकता है।

AI यूजर्स के लिए बड़ा बोनस

इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत है Google Gemini Pro का 18 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन। अगर इसे अलग से लिया जाए, तो इसकी कीमत करीब ₹35,000 तक हो सकती है। ऐसे में AI इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए यह प्लान काफी फायदेमंद साबित होता है।

क्यों खास है यह प्लान?

जियो का 200 दिन वाला प्लान उन यूजर्स के लिए बेहतरीन है, जो लंबी वैधता, ज्यादा डेटा और एक्स्ट्रा बेनिफिट्स एक साथ चाहते हैं। कम कीमत में ज्यादा सुविधाएं देना ही जियो को बाकी कंपनियों से अलग बनाता है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article