टेक एंड गैजेट्स

1-2 नहीं अब Instagram Reels पर लगा सकेंगे 20 गाने, जान लें तरीका

Instagram Multi-Audio Track: मल्टी-ट्रैक ऑडियो फीचर की मदद से यूजर्स को इंस्टाग्राम रील्स बनाने के लिए किसी थर्ड पार्टी वीडियो एडिटर की जरूरत नहीं पड़ेगी। इंस्टाग्राम ऐप पर ही क्रिएटिव वीडियो एडिट किया जा सकेगा।

Image

Instagram Multi-Audio Track (Image-Instagram)

Instagram Multi-Audio Track: यदि आप इंस्टाग्राम यूजर्स हैं और इंस्टाग्राम रील्स बनाना पसंद करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। आप इंस्टाग्राम रील्स में अब एक या दो नहीं बल्कि 20 गाने तक लगा सकते हैं। मेटा के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफार्म ने नए फीचर मल्टी-ट्रैक ऑडियो फीचर (Instagram Multi-Audio Track) को रोलआउट कर दिया है, जो यूजर्स को रील्स में एक साथ 20 गाने लगाने की सुविधा देता है। चलिए जानते हैं इस फीचर के फायदों के बारे में और इसे इस्तेमाल करने का तरीका भी देखेंगे।

इंस्टाग्राम का नया मल्टी-ट्रैक ऑडियो फीचर

हाल ही में इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी ने कहा था कि वीडियो और इमेज शेयरिंग प्लेटफॉर्म लंबे वीडियो की तुलना में शॉर्ट-फॉर्म कंटेंट को प्राथमिकता देगा। इसके कुछ दिन बाद नया मल्टी-ट्रैक ऑडियो फीचर पेश किया गया है।

इंस्टाग्राम रील्स के इस खास फीचर के रोलआउट के साथ, यूजर्स अब एक ही इंस्टाग्राम रील में कई ऑडियो ट्रैक जोड़ सकते हैं, जिससे वे अपने स्मार्टफोन का उपयोग करके क्रिएटिव मिक्स तैयार कर सकते हैं। यूजर्स ऑडियो को टेक्स्ट के साथ अलाइन कर सकते हैं, और स्टिकर, क्लिप और अन्य वस्तुओं के साथ रील को एडिट कर सकते हैं। ऑडियो क्लिप ओवरलैप भी हो सकते हैं, और ऐप एक फेड इफेक्ट भी जनरेट कर सकते हैं।

Instagram Multi-Audio Track: क्या होगा फायदा?

कुल मिलाकर यूजर्स को इंस्टाग्राम रील्स बनाने के लिए किसी थर्ड पार्टी वीडियो एडिटर की जरूरत नहीं पड़ेगी। वह इंस्टाग्राम पर ही क्रिएटिव वीडियो एडिट कर सकते हैं और सीधा पोस्ट कर सकते हैं। इससे यूजर्स को रील्स को फटाफट क्रिएट करने और उसे पोर्ट करने में मदद मिलेगी। साथ ही स्टोरेज की दिक्कत भी खत्म हो जाएगी।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article