टेक एंड गैजेट्स

19,999 रुपये में लॉन्च हुआ Samsung का नया 5G स्मार्टफोन, 6,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा दमदार कैमरा और डिस्प्ले

Samsung Galaxy M35 5G Launched in India: सैमसंग गैलेक्सी M35 5G में 6.6 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर Exynos 1380 चिपसेट और तीन कैमरे मिलते हैं। फोन को एंड्रॉयड अपडेट्स और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे।

Image

19,999 रुपये में लॉन्च हुआ Samsung का नया 5G स्मार्टफोन, 6,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा दमदार कैमरा और डिस्प्ले

Samsung Galaxy M35 5G Launched in India: सैमसंग ने बुधवार 17 जुलाई को अपने नए 5G फोन सैमसंग गैलेक्सी M35 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को दो महीना पहले ही ब्राजील में लॉन्च किया गया है। फोन एमोलेड डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 6,000mAh की बैटरी और नॉक्स सिक्योरिटी के साथ टैप एंड पे फीचर मिलता है। फोन को 20 जुलाई से अमेजन, सैमसंग इंडिया वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा। फोन डेब्रेक ब्लू, मूनलाइट ब्लू और थंडर कलर ऑप्शन में आता है।

Samsung Galaxy M35 5G: कीमत

  • 6GB + 128GB - 19,999 रुपये
  • 8GB + 128GB - 21,499 रुपये
  • 8GB + 256GB - 24,299 रुपये

Samsung Galaxy M35 5G: स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी M35 5G में 6.6 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के साथ (1,080 x 2,340 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिलता है। डिस्प्ले के साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ की प्रोटेक्शन भी है।

फोन को पावर देने के लिए इसमें ऑक्टा-कोर Exynos 1380 चिपसेट दिया गया है। वहीं फोन की रैम और स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB तक रैम और 256GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलता है। फोन को एंड्रॉयड 14 आधारित One UI 6.1 के साथ पेश किया गया है। कंपनी फोन को चार एंड्रॉयड अपडेट्स और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देने वाली है।

Samsung Galaxy M35 5G: कैमरा और बैटरी लाइफ

सैमसंग के नए 5G फोन के रियर में तीन कैमरे मिलते हैं। इसमें (f/1.8) अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलता है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। बैटरी क्षमता की बात करें तो इसमें 6,000mAh की बैटरी और 25 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article