Instagram Launched Collaborative Collections Feature: सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम अब पसंदीदा प्लेटफॉर्म बन चुका है और यूजर्स अपना ज्यादातर समय यहीं बिताने लगे हैं। तो अगर आप भी इंस्टाग्राम पर अपने दोस्तों के साथ फोटोज, मीम्स और वीडियो शेयर करते रहते हैं और चाहते हैं कि ये सारा कंटेंट आपको एक ही जगह पर मिले, तो इंस्टाग्राम खास आपके लिए नया फीचर लेकर आया है। इस फीचर का नाम कोलेबरेटिव कलेक्शन है जहां यूजर्स अपने दोस्तों और परिवार के साथ ये कंटेंट सेव कर सकते हैं, पहले ये सिर्फ सिंगल यूजर तक ही सीमित था।
इस फीचर का नाम कोलेबरेटिव कलेक्शन है जहां यूजर्स अपने दोस्तों और परिवार के साथ ये कंटेंट सेव कर सकते हैं।
इंस्टाग्राम पर व्हाइट्सएप जैसा ग्रुप!
इंस्टाग्राम का ये नया फीचर वैसे ही काम करता है जैसे किसी व्हाट्सएप ग्रुप पर आप अपने फ्रेंड्स और फैमिली के साथ कंटेंट शेयर करते हैं। अब इंस्टाग्राम पर कोलेबरेटिव कलेक्शन में कई लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ शेयर किए तमाम कंटेंट को संभाल कर रख सकते हैं और सभी इसे देख भी पाएंगे। इसके अलावा इंस्टाग्राम ने अब अपने यूजर्स को फ्रेंड्स के साथ कस्टम कलेक्शन का विकल्प भी उपलब्ध कराया है।
कैसे बनाएं इंस्टाग्राम कोलेबरेटिव कलेक्शन?
इंस्टाग्राम पर किसी पोस्ट या रील ढूंढें जिसे आप सेव करना चाहते हैं, इसके सेव आइकन पर क्लिक करें। इसके बाद क्रिएट अ न्यू कोलेबरेटिव कलेक्शन को चुनें और कोलेबरेटिव ऑप्शन टॉगल करें। फिर उन दोस्तों को चुनें जिन्हें आप कोलेबरेटिव कलेक्शन में शामिल करना चाहते हैं। ये करने के बाद जब भी आप कोई पोस्ट सेव करना चाहेंगे तो इंस्टाग्राम आपको नए कोलेबरेटिव कलेक्शन में इसे सेव करने का विकल्प देगा। यहां यूजर्स कई ग्रुप्स के साथ अलग-अलग कोलेबरेटिव कलेक्शन तैयार कर सकते हैं।
