टेक एंड गैजेट्स

ना हाथ लगाने की जरूरत और ना टेंशन लेने की, Samsung का ये वैक्यूम क्लीनर है एक रोबोट

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 29, 2023, 09:33 PM IST

नई रेंज में शामिल है बीस्पोक जेट, छड़ी की तरह का एक आकर्षक और स्टाइलिश वैक्युम क्लीनर, जिसमें कई स्तरों पर मौजूद फिल्टर के माध्यम से 99.999% धूलकणों को हटा कर प्रभावशाली और सेहतमंद सफाई देने वाला एक ऑल-इन-वन क्लीन स्टेशन मौजूद है।

Image

वैक्युम क्लीनर का यह नया उन्नत लाइन-अप खास तौर पर भारतीय उपभोक्ताओं के लिए कस्टमाइज किया गया है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • शानदार डिजाइन के साथ दो रंगों उपलब्ध
  • भारत में पहली बार रोबोटिक वैक्युम क्लीनर
  • रोबोटिक जेट बॉट+ सेंसर-आधारित नेविगेशन

Samsung Robotic Vacuum Cleaner: भारत के सबसे बड़े कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने देश में अपनी प्रीमियम रेंज के वैक्युम क्लीनर – बीस्पोक जेट लॉन्च किए हैं। छड़ी की तरह दिखने वाला यह कॉर्डलेस वैक्युम क्लीनर शक्तिशाली होने के साथ रोबोटिक जेट बॉट+ से भी लैस है। वैक्युम क्लीनर का यह नया उन्नत लाइन-अप खास तौर पर भारतीय उपभोक्ताओं के लिए कस्टमाइज किया गया है, जो न सिर्फ सफाई से जुड़ी हर समस्या का आसान समाधान पेश करता है, बल्कि अपने शानदार डिजाइन के साथ घर के अलग-अलग हिस्सों के लिए बिलकुल फिट है। आधुनिक घरों के लिहाज से विकसित और डिजाइन की गई यह नई रेंज बहु-स्तरीय फिल्टरेशन सिस्टम के साथ 99.999% धूल-कण मुक्त सफाई सुनिश्चित करती है। नया लाइन-अप 65,900 रुपये से शुरू होने वाली कीमत के साथ सैमसंग.कॉम, सैमसंग के एक्सक्लसिव स्टोर और नए सैमसंग शॉप ऐप के साथ प्रमुख ऑनलाइन स्टोर – अमेजॉन पर भी उपलब्ध होगा।

ऑल-इन-वन क्लीन स्टेशन

बीस्पोक जेट सीरीज और जेट बॉट+ में ऑल-इन-वन क्लीन स्टेशन मौजूद है, जो यूजर की जगह को सफाई के दौरान सेहतमंद रखता है। जब इसे इस्तेमाल के बाद रख दिया जाता है तब सैमसंग की अनूठी एयर पल्स टेक्नोलॉजी के कारण से न सिर्फ डस्टबिन अपने आप खाली हो जाता है, बल्कि उसी वक्त वैक्युम क्लीनर अपने-आप चार्ज भी होने लगता है। 99.999% बहु-स्तरीय फिल्ट्रेशन सिस्टम* यह सुनिश्चित करता है कि स्टेशन से सिर्फ साफ हवा ही बाहर आए।

शुरू से आखिर तक एक प्रभावी क्लीनिंग

यूजर प्रभावशाली सफाई के लिए आधुनिक तकनीक की सहायता से अपने घरों को ज्यादा अच्छी तरह से साफ कर सकते हैं। डिजिटल इनवर्टर मोटर सक्शन पावर को बीस्पोक जेट के लिए 210W और जेट बॉट के लिए 2500pa तक बढ़ा देता है ताकि आसपास की सफाई ज्यादा गहराई से हो सके। जेट बॉट+ का इंटेलीजेंट पावर कंट्रोल फीचर सफाई की जाने वाली सतह की प्रकृति और उस पर मौजूद धूल की मात्रा को समझ लेता है। इस जानकारी का इस्तेमाल कर क्लीनर सक्शन के पावर को अपने-आप एडजस्ट कर लेता है ताकि अधिकतम संभव सफाई दी जा सके। लंबे समय तक चलने वाली बैटरी (जिसमें 2 यूनिट होते हैं) से लैस बीस्पोक जेट सीरीज (जेट प्रो एक्सट्रा और जेट पेट) उपभोक्ताओं के लिए एक विश्वसनीय और भरोसेमंद सौगात है जो एक साथ 2 घंटे (120 मिनटों) तक चल सकती हैं।

अपनी श्रेणी में सर्वेश्रेष्ठ डिजाइन

बीस्पोक जेट सीरीज में पहली बार ऑल-इन-वन क्लीन स्टेशन आधारित डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है जो वैक्युम क्लीनर को अपने आप उसे रखने की जगह पर पहुंचाने, चार्ज करने और साफ करने में समर्थ है। बीस्पोक जेट का डिजाइन काफी हल्का है, जिसका वजन मात्र 1.44 किलो (हैंडहेल्ड बॉडी) है, जिसके कारण सफाई और भी आसान हो जाती है। बीस्पोक जेट सीरीज में एक इंटीग्रेटेड डिजिटल डिस्प्ले (जहां चार्जिंग स्तर, चलने का समय, सक्शन पावर, मेंटेनेंस और कोई गड़बड़ी आने पर मदद के तरीकों जैसी अत्यंत आवश्यक सूचनाएं प्रदर्शित होती हैं), एक टेलीस्कोपिक पाइप और पूरी तरह धुलने लायक डस्टबिन भी है।

सुविधाजनक सफाई के लिए LiDAR सेंसर आधारित नेविगेशन

सैमसंग जेट बॉट+ नेविगेशन टेक्नोलॉजी LiDAR सेंसर (लाइट डिटेक्शन एंड रेंजिंग) पर आधारित है। एक LiDAR सेंसर कमरे को स्कैन करता है और दूरी से जुड़ी जानकारियों के आधार पर जेट बॉट के लोकेशन को बिलकुल ठीक-ठीक ट्रैक करता है। यूजर जेट बॉट+ को स्मार्टथिंग्स ऐप का इस्तेमाल कर अपने स्मार्टफोन से नियंत्रित और मॉनिटर कर सकते हैं। रोबोट वैक्युम को सेलेक्ट एंड गो फंक्शन के साथ एक कमरे या कई कमरों को साफ करने के लिहाज से प्रोग्राम किया जा सकता है। इस ऐप का इस्तेमाल कर बिना कोई अवरोध खड़ा किए वैक्युम क्लीनर को उन जगहों पर जाने से रोका जा सकता है, जहां यूजर को सफाई की आवश्यकता न महसूस हो रही हो।

लाइव क्लीनिंग रिपोर्ट

लाइव क्लीनिंग रिपोर्ट के साथ यूजर अपने रोबोटिक जेट बॉट की मूवमेंट को अपने घर के एक वर्चुअल मैप पर रियल टाइम में आसानी से ट्रैक कर सकते हैं। यूजर देख सकते हैं कि किन जगहों पर सफाई हो गई है, उसे किसी खास जगह पर रोक सकते हैं या सफाई को बंद कर सकते हैं। सफाई पूरी होने के बाद यूजर इसकी क्लीनिंग हिस्ट्री को देख कर जान सकते हैं कि कौन सी जगहें साफ हो गई हैं, इसमें कितना समय लगा है और इसके लिए क्लीनर ने कौन सा रास्ता लिया है।

वॉयस कंट्रोल

स्मार्ट रोबोट बिक्सबी, एलेक्सा और गूगल होम के माध्यम से आवाजों को पहचानने की क्षमता भी रखता है, जिसका मतलब है कि यूजर क्लीनिंग का समय तय करने, मोड बदलने और यहां तक कि समाचार या मौसम की जानकारी जैसी ताजा सूचनाएं पाने के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। सैमसंग की बीस्पोक जेट वैक्युम क्लीनर रेंज में बीस्पोक जेट प्रो एक्सट्रा (वैक्युम + पोछा) का मूल्य 89,900/- रुपये, बीस्पोक जेट पेट (वैक्युम) का मूल्य 79,900 रुपये और जेट बॉट+ का मूल्य 65,900 रुपये है और साथ ही यूजर्स के लिए शुरू से अंत तक एक सेहतमंद सफाई का वादा भी है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article