टेक एंड गैजेट्स

iphone खरीदने के लिए कर्ज देगा Apple,जाने कैसे करना होगा पेमेंट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 30, 2023, 02:07 PM IST

Apple Buy Now Pay Later Service: Apple ने 'बाय नाउ पे लेटर' सर्विस को लॉन्च कर दिया है। जो कि क्रेडिट सर्विस है जिसमें यूजर्स पहले आईफोन खरीदेंगे और बाद में पैसे का भुगतान करेंगे। इसके तहत यूजर्स को आईफोन की कीमत चार किस्तों में चुकानी होगी।

Image

एप्पल ने शुरु की नई सर्विस

Apple Buy Now Pay Later Service: iphone का दुनिया भर में क्रेज बढ़ता जा रहा है। लेकिन कई बार ऊंची कीमत की वजह से चाह कर भी लोग नहीं खरीद पाते हैं। इन लोगों के लिए Apple ने नई सुविधा शुरू की है। इसके तहत Apple ने 'बाय नाउ पे लेटर' सर्विस को लॉन्च कर दिया है। जो कि क्रेडिट सर्विस है जिसमें यूजर्स पहले आईफोन खरीदेंगे और बाद में पैसे का भुगतान करेंगे। इसके तहत यूजर्स को आईफोन की कीमत चार किस्तों में चुकानी होगी। फिलहाल यह सुविधा अमेरिका में शुरु की गई है। लेकिन ऐसी उम्मीद है कि एप्पल भारत सहित दूसरे देशों में भी यह सुविधा शुरु कर सकती है। हालांकि अभी तक कंपनी ने इस संबध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

ब्याज नहीं चुकाना होगा।

भले ही एप्पल की 'बाय नाउ पे लेटर सर्विस एक लोन सर्विस है लेकिन इसके लिए यूजर्स को कोई ब्याज नहीं चुकाना होगा। Apple के ग्राहकों को स्कीम के तहत चार किस्त में पैसा चुकाना होगा। यानी, अगर कोई 80 हजार रुपये का कोई आईफोन खरीदता हैं तो उसे 20 हजार के चार किश्तों में इसकी पेमेंट करनी होगी। और इसके लिए कोई फीस भी नहीं चुकानी होगी।

कैसे कर सकेंगे अप्लाई

ऑफर के लिए यूजर्स एप्पल वॉलेट के जरिए ट्रैक कर सकेंगे। और उसके लिए ऑनलाइन या ऐप स्टोर के जरिए अप्लाई किया जा सकेगा। यूजर्स 50 डॉलर से 1,000 डॉलर के अमाउंट के लिए एप्पल पे लेटर लोन के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही कंपनी ने कहा है कि लोन का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लेन-देन और कभी भी मार्केटिंग या विज्ञापन उद्देश्यों के लिए थर्ड पार्टी को साझा या बेचा नहीं जाएगा। हालांकि लोन देने से पहले ग्राहक के क्रेडिट स्टोर आदि की भी कंपनी कड़ी पड़ताल करेगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article