टेक एंड गैजेट्स

Valentine’s Day से पहले Instagram ने यूजर्स को दिए खास फीचर्स, स्टोरी-रील्स में आएगा रोमांटिक फील

14 फरवरी से पहले प्लेटफॉर्म पर नए फॉन्ट्स, लव-थीम स्टिकर्स, सीक्रेट फ्रेज, चैट थीम्स और कई क्रिएटिव टूल्स जोड़े गए हैं। इंस्टाग्राम की तरफ से दिए गए इन नए फीचर्स का मकसद है कि लोग अपने रील्स, डायरेक्ट मैसेज या फिर स्टोरीज को ज्यादा पर्सनल बना सकेंगे।

Image

इंस्टाग्राम ने करोड़ों यूजर्स के लिए पेश किए नए फीचर्स।(फोटो क्रेडिट-iStock)

इंस्टाग्राम एक पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है हर दिन लाखों की संख्या में लोग इसे इस्तेमाल करते हैं। शॉर्ट वीडियो मेकिंग के साथ साथ अब इसका इस्तेमाल फोटो शेयरिंग के लिए भी खूब किया जाता है। अपने करोड़ों यूजर्स की सहूलियत के लिए कंपनी समय समय पर नए नए फीचर्स प्लेटफॉर्म में जोड़ती रहती है। अब Valentine’s Day से ठीक पहले प्लेटफॉर्म में खास लिमिटेड एडिशन फीचर्स लॉन्च किए हैं। अब आप वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने किसी खास परसन के साथ नए तरीके से फीलिंग शेयर कर पाएंगे। आइए आपको इंस्टाग्राम में जोड़े गए इन नए फीचर्स की जानकारी देते हैं।

14 फरवरी से पहले प्लेटफॉर्म पर नए फॉन्ट्स, लव-थीम स्टिकर्स, सीक्रेट फ्रेज, चैट थीम्स और कई क्रिएटिव टूल्स जोड़े गए हैं। इंस्टाग्राम की तरफ से दिए गए इन नए फीचर्स का मकसद है कि लोग अपने रील्स, डायरेक्ट मैसेज या फिर स्टोरीज को ज्यादा पर्सनल बना सकेंगे। इतना ही नहीं कंपनी ने अपने ऐप ‘Edits’ में भी नए Valentine स्पेशल टूल्स का सपोर्ट दे दिया है जिसकी वजह से वीडियो बनाना और उन्हें एडिट करना पहले से ज्यादा आसान हो गया है। हैं, जिससे वीडियो बनाना और एडिट करना और भी मजेदार हो गया है।

खास तरह के फॉन्ट का सपोर्ट

इंस्टाग्राम की तरफ से शेयर किए गए नए अपडेट्स उन यूजर्स के लिए ज्यादा यूजफुल होने वाले हैं जो अपने पार्टनर, दोस्त या फिर किसी खास इंसान के लिए इस खास मौके पर कुछ क्रिएटिव और डिफरेंट पोस्ट करना चाहते हैं। आपको बता दें कि नए अपडेट में Instagram ने वैलेंटाइन डे के लिए खास थीम वाले फॉन्ट और टेक्स्ट इफेक्ट जोड़े हैं। यूजर्स रील्स को क्रिएट करने के दौरान स्टोरी या फिर रील्स में इन फॉन्ट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। नए अपडेट में एनिमेशन और खूबसूरत डिजाइन शामिल हैं, जिससे पोस्ट ज्यादा आकर्षक और इमोशनल फील देती है।

लव थीम वाले फ्रेम का सपोर्ट

वैलेंटाइन डे के मौके को देखते हुए कंपनी ने इंस्टाग्राम यूजर्स को कुछ खास तरह के फीचर्स भी दिए हैं। नए अपडेट में लव थीम वाले फोटो स्टिकर फ्रेम का भी सपोर्ट दिया गया है। इन फ्रेम में हार्ट डिजाइन बना होता है, जिससे आप अपनी सेल्फी या पुरानी यादों की तस्वीरों को और सुंदर बना सकते हैं। कंपनी का कहना है कि इन नए फीचर्स से लोग अपने जज्बात आसानी से दिखा पाएंगे और उनकी पोस्ट बाकी कंटेंट से अलग नजर आएगी।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article