यूजर्स की सेफ्टी के लिए Instagram ने जारी किया ये नया फीचर, जानें डिटेल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 09:23 PM IST

मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम ने अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर जारी किया है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

21 अक्टूबर: इंस्टाग्राम ने हिडन वर्डस के अपडेट के साथ-साथ यूजर्स को दुर्व्यवहार से बचाने के लिए नए फीचर शुरू किए हैं। कंपनी ने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा कि अब अगर आप किसी को ब्लॉक करते हैं, तो फिर से जुड़ना मुश्किल हो सकता है।

यूजर्स की सेफ्टी के लिए Instagram ने जारी किया ये नया फीचर

यूजर्स की सेफ्टी के लिए Instagram ने जारी किया ये नया फीचर (Photo- UnSplash)

इस नए बदलाव के लिए पहले परीक्षणों के निष्कर्षो के आधार पर, कंपनी को उम्मीद है कि हर हफ्ते चार मिलियन कम खातों को ब्लॉक करने की आवश्यकता होगी क्योंकि ये खाते अब स्वचालित रूप से ब्लॉक्ड हो जाएंगे।

End of Feed