दुनिया भर में डाउन हुआ इंस्टाग्राम, हजारों यूजर्स नहीं देख पा रहे पोस्ट और स्टोरी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jul 25, 2023, 01:03 PM IST

Instagram यूजर्स ने इस फोटो शेयरिंग ऐप के डाउन होने की शिकायत की है। डाउनडिटेक्टर वेबसाइट पर युनाइटेड स्टेट्स के 52,000 यूजर्स और भारत से करीब 2,000 यूजर्स ने इंस्टाग्राम डाउन होने की शिकायत की।

KEY HIGHLIGHTS
  • दुनिया भर में डाउन हुआ इंस्टाग्राम
  • पोस्ट या स्टोरी देखने में समस्या
  • हजारों यूजर्स ने की इसकी शिकायत

Instagram Down: देश-विदेश में पॉपुलर फोटो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम एक बार फिर डाउन हो गया है और ये परेशानी दुनिया के कई देशों में हो रही है। अलग-अलग देशों के कई हजार इंस्टाग्राम यूजर्स ने ऐप डाउन होने की शिकायत की है, इसमें इसे ओपन करने के अलावा पोस्ट या स्टोरी भी देखने में समस्या आ रही है। डाउनडिटेक्टर नाम की एक वेबसाइट पर युनाइटेड स्टेट्स के 52,000 यूजर्स और भारत से करीब 2,000 यूजर्स ने इंस्टाग्राम डाउन होने की शिकायत की। रिपोर्ट में सामने आया है कि सुबह 8ः25 मिनट से शिकायते मिलना शुरू हुईं और 8ः47 मिनट पर लोग सबसे ज्यादा इस समस्या का सामना कर रहे थे।

Instagram Down Worldwide

इसे ओपन करने के अलावा पोस्ट या स्टोरी भी देखने में समस्यारही है

इसी महीने तीसरी बार हुआ डाउन

इसी महीने ये तीसरी बार है जब इंस्टाग्राम डाउन हुआ है, इससे पहले भी दो बार यानी 11 जुलाई और 20 जुलाई को यूजर्स ने यही शिकायत की थी। इसमें 80 प्रतिशत यूजर्स का कहना है कि उन्हें कोई पोस्ट करने या देखने के अलावा स्टोरी देखने में भी समस्या आ रही है। करीब 10 फीसदी यूजर्स तो इंस्ट्राग्राम का इस्तेमाल ही नहीं कर पा रहे थे, हालांकि अब ये समस्या दूर हो चुकी है और सभी यूजर्स बिना किसी दिक्कत के इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।

End of Feed