टेक एंड गैजेट्स

मस्क ने बदला ट्विटर का लोगो, नीली चिड़िया की जगह आया 'X' का निशान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 24, 2023, 03:05 PM IST

Logo Of Twitter Replaced With X: ट्विटर का नया नाम अब 'X' होगा। कंपनी के मालिक एलन मस्क ने X.com को Twitter.com से जोड़ दिया है। साथ ही माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म का नीली चिड़िया के लोगो को X के निशान में बदल दिया है।

Image

ट्विटर का बदला हुआ लोगो

Photo : Twitter

Logo Of Twitter Replaced With X: ट्विटर का नया नाम अब 'X' होगा। कंपनी के मालिक एलन मस्क ने X.com को Twitter.com से जोड़ दिया है। साथ ही माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म का नीली चिड़िया के लोगो को X के निशान में बदल दिया है। मस्क ने अपनी प्रोफाइल पिक भी बदलकर 'X' कर दी है। उन्होंने एक वीडियो भी पिन किया है, जिसमें ट्विटर का लोगो एक्स में बदलते हुए दिखाई दे रहा है। X एक ऐसा प्लेटफॉर्म होगा जो सब कुछ डिलीवर कर सकता है। जिसमें पेमेंट, बैकिंग और ई-कॉमर्स जैसी सर्विसेज शामिल होंगी।

नए लोगो के साथ ट्विटर मुख्यालय की तस्वीर लिंडा याकारिनो ने भी पोस्ट की थी , जिन्होंने एक महीने से अधिक समय पहले कंपनी के सीईओ का पद संभाला था।

'X' लाकर क्या करेंगे मस्क

ट्विटर की CEO लिंडा याकारिनो ने कहा- AI पावर्ड 'X' हमें उन तरीकों से कनेक्ट करेगा जिनकी हम अभी कल्पना करना शुरू कर रहे हैं। वहीं बीते दिनों जब मस्क ने लिंडा को कंपनी का CEO बनाया था तो कहा था कि वह इस प्लेटफॉर्म को X, एवरीथिंग ऐप में बदलने के लिए लिंडा के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।

Twitter logo changed

तस्वीर में लाल घेरे ट्विटर का बदला हुआ लोगो देखा जा सकता है। पहले यहां पर नीली चिड़िया दिखती थी।

1999 से मस्क का लेटर X से नाता

एलन मस्क का X लेटर से नाता साल 1999 से है। तब उन्होंने एक ऑनलाइन बैंकिंग कंपनी X.com बनाई थी। इसे बाद में एक अन्य कंपनी के साथ मर्ज कर दिया जो पेपाल बनी। साल 2017 में मस्क ने PayPal से यूआरएल "X.com" को फिर से खरीदा था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article