ऑटो न्यूज़

2023 Royal Enfield Bullet 350 भारत में लॉन्च को तैयार, फिर भौकाल मचाएगी बाइक

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jul 21, 2023, 12:48 PM IST

Royal Enfield ने नई Bullet 350 का पहला टीजर जारी करते हुए मोटरसाइकिल के लॉन्च की तारीख का खुलासा कर दिया है। कंपनी 30 अगस्त 2023 को नई बुलेट 350 भारतीय मार्केट में लॉन्च करने वाली है।

Image

भारतीय मार्केट में 30 अगस्त को रॉयल एनफील्ड अपनी नई बुलेट 350 लॉन्च करने वाली है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 2023 रॉयल एनफील्ड बुलेट 350
  • 30 अगस्त को देश में होगी लॉन्च
  • कई बड़े बदलावों के साथ आएगी

2023 Royal Enfield Bullet 350: रॉयल एनफील्ड की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक क्लासिक 350 के बाद बुलेट 350 का नंबर आता है। कंपनी ने हाल में 2023 बुलेट 350 का पहला टीजर जारी कर दिया है और इसके लॉन्च की जानकारी का खुलासा भी हो गया है। भारतीय मार्केट में 30 अगस्त को रॉयल एनफील्ड अपनी नई बुलेट 350 लॉन्च करने वाली है। टेस्टिंग के दौरान पहले कई बार नई मोटरसाइकिल को सड़कों पर देखा जा चुका है जिसमें इसकी बहुत सी जानकारी भी सामने आ गई है। ये नई बाइक कंपनी के जे-प्लेटफॉर्म पर बनाई गई है जो पहले से क्लासिक 350, हंटर 350 और मीटिओर 350 में मिल रहा है।

कितनी दमदार होगी बाइक

नई बुलेट 350 के साथ पहले वाला 349 सीसी सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलेगा जो लॉन्ग स्ट्रोक इंजन है और एयर कूल्ड तकनीक के साथ आता है। ये इंजन 19.9 बीएचपी ताकत और 27 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है जिसे कंपनी ने 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया है। नई मोटरसाइकिल के इंजन में गियर बदलने वाले सिस्टम में बड़ा सुधार किया गया है और अब बाइक का गियर बदलने पर आपको इसकी भनक तक नहीं पड़ने वाली। इसके अलावा सिंगल पीस सीट और स्पोट वाले व्हील्स इसके दोबारा मिलने वाले हैं।

पुरानी बुलेट जैसी डिजाइन

कुल मिलाकर नई बुलेट 350 को 70-80 के दशक वाली रॉयल एनफील्ड बुलेट जैसा ही बनाया जाएगा। इसका इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर ऐनेलॉग स्पीडोमीटर के साथ आएगा और काफी साधारण लुक वाला होगा। इसका चेसी क्लासिक 350 से लिया गया है और अगले के साथ पिछले हिस्से में क्रमशः टेलिस्कोपिक और ट्विन गैस चार्ज्ड शॉक अबसॉर्बर्स लगाए जाएंगे। अगले पहिये में जहां डिसक ब्रेक दिया जाएगा, वहीं पिछला पहिया ड्रम ब्रेक से लैस होगा। हमारा अनुमान है कि नई बुलेट 350 की एक्सशोरूम कीमत 1.50 लाख के आस-पास ही रखी जाएगी।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article