टेक एंड गैजेट्स

6,699 रुपये में लॉन्च हुआ यह दमदार डिस्प्ले वाला फोन, दो कैमरे भी मिलेंगे

Infinix Smart 9 HD: फोन में 6.7 इंच की HD+ स्क्रीन, 90Hz रिफ्रेश रेट और 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। Infinix Smart 9 HD में क्वाड LED और जूम फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसके अलावा इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Image

Infinix Smart 9 HD

Infinix Smart 9 HD: स्मार्टफोन ब्रांड इनफिनिक्स ने अपने नए किफायती फोन Infinix Smart 9 HD को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 90Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7 इंच HD+ स्क्रीन और डुअल स्टीरियो स्पीकर और DTS ऑडियो प्रोसेसिंग के साथ पेश किया गया है। फोन में पानी और धूल से बचाव के लिए IP54 रेटिंग भी मिलती है। इसके अलावा फोन में डुअल रियर कैमरा और 64GB तक की स्टोरेज है।

Infinix Smart 9 HD: कीमत

Infinix Smart 9 HD को चार कलर ऑप्शन- मिंट ग्रीन, कोरल गोल्ड, नियो टाइटेनियम और मेटालिक ब्लैक में लॉन्च किया गया है। इसकी भारत में कीमत 6,699 रुपये है। हालांकि, कंपनी पहले दिन इस फोन को 6,199 रुपये में उपलब्ध कराएगी। इसे 4 फरवरी से फ्लिपकार्ट पर खरीदा जा सकेगा।

Infinix Smart 9 HD: स्पेसिफिकेशन

फोन में 6.7 इंच की HD+ स्क्रीन, 90Hz रिफ्रेश रेट और 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G50 प्रोसेसर के साथ 6GB तक रैम (3GB फिजिकल + 3GB वर्चुअल) और 64GB ऑनबोर्ड स्टोरेज पैक की गई है। फोन एंड्रॉइड 14 गो एडिशन पर चलता है।

Infinix Smart 9 HD: मिलता है डुअल कैमरा

Infinix Smart 9 HD में क्वाड LED और जूम फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसके अलावा इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 5,000mAh की बैटरी और यूएसबी टाइप-सी वाली चार्जिंग मिलती है। फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3.5 मिमी हेडफोन जैक भी मिलता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article