टेक एंड गैजेट्स

Samsung Galaxy Unpacked 2026: नया समार्टफोन खरीदना है तो बस कुछ घंटों का कर लें इंतजार, लॉन्च होने जा रहे हैं प्रीमियम फोन्स

अगर आप Samsung Galaxy S25 या फिर Galaxy S24 सीरीज का स्मार्टफोन खरीदने जा रहे हैं तो आपको कुछ घंटों का इंतजार कर लेना चाहिए। कंपनी अपनी अपकमिंग सीरीज में कुछ बड़े अपडेट के साथ स्मार्टफोन सीरीज को मार्केट में पेश करने वाली है।

Image

सैमसंग अपने मेगा इवेंट में स्मार्टफोन के साथ कई दूसरे प्रोडक्ट भी लॉन्च करेगा।

अगर आप एक सैमसंग लवर है और सैमसंग का फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। साउथ कोरियन टेक जायंट फाइनली अब एक नई प्रीमियम सीरीज लाने जा रहा है जो कि Galaxy S26 5G सीरीज होगी। इस स्मार्टफोन सीरीज के लिए सैमसंग आज अपना मेगा इवेंट Galaxy Unpacked 2026 आयोजित कर रहा है। इस इवेंट में कंपनी आज तीन फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी जिसमें Samsung Galaxy S26 5G, Galaxy S26 Plus और Samsung Galaxy S26 Ultra शामिल होंगे।

अगर आप Samsung Galaxy S25 या फिर Galaxy S24 सीरीज का स्मार्टफोन खरीदने जा रहे हैं तो आपको कुछ घंटों का इंतजार कर लेना चाहिए। कंपनी अपनी अपकमिंग सीरीज में कुछ बड़े अपडेट के साथ स्मार्टफोन सीरीज को मार्केट में पेश करने वाली है। स्मार्टफोन के साथ ही आज सैमसंग गैलेक्सी बड 4 को भी लॉन्च करने वाली है।

यहां से करें लाइव स्ट्रीमिंग

Samsung Galaxy Unpacked 2026 को कंपनी कैलिफोर्निया के सेंसफ्रिस्को में आयोजित करने जा रही है। कंपनी इस मेगा इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग भी करेगी। आप इस इवेंट को कंपनी के यूट्यूब चैनल और ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग कर सकेंगे। इवेंट के बाद आप अगर स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो Galaxy S26 Series को प्री रिजर्व कर सकते हैं। यह इवेंट का आयोजन और लाइव स्ट्रीमिंग भारतीय समयानुसार रात 11.30 मिनट पर होगी।

स्मार्टफोन में होगा खास प्राइवेसी फीचर

आपको बता दें कि सैमसंग की इस अपमकिंग स्मार्टफोन सीरीज में यूजर्स की सेफ्टी के लिए खास तरह का प्राइवेसी डिस्प्ले दिया जाने वाला है। मतलब अभी तक सेफ्टी के लिए लोग अलग से प्राइवेसी वाला टेंपर्ड ग्लास लगाते थे जिसकी अब जरूरत नहीं होगी। कुछ ऐसी रिपोर्ट भी सामने आई हैं कि कंपनी इस सीरीज के सभी स्मार्टफोन को 45W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च कर सकती है। सीरीज के टॉप मॉडल में 5000mAh की बड़ी बैटरी का सपोर्ट देखने को मिल सकता है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article