Infinix Note 40X 5G: इनफिनिक्स नोट 40 एक्स 5जी भारत में लॉन्च हो गया है। इस फोन को 15 हजार से कम की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 5जी प्रोसेसर और 24 जीबी तक रैम (12 जीबी वर्चुअल + 12 जीबी फिजिकल) से लैस है। फोन में 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 5,000mAh की बैटरी का सपोर्ट मिलता है। फोन में आईफोन की तरह डायनामिक आईलैंड स्क्रीन नॉच मिलता है।
Infinix Note 40X 5G Price: भारत में कीमत और उपलब्धता
Infinix Note 40X 5G को लाइम ग्रीन, पाम ब्लू और स्टारलिट ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसके 8GB + 256GB स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये और 12GB और 256GB स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपये है। बैंक ऑफर्स के साथ फोन को 13,499 रुपये और 14,999 रुपये में खरीदा जा सकेगी। इसे 9 अगस्त से फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा।
6.78 इंच की बड़ी डिस्प्ले
इनफिनिक्स नोट 40 एक्स 5जी में 6.78 इंच का फुल-एचडी+डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के साथ 120Hz डायनेमिक रेफरेंस रेट और 1,080x2,436 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलता है। फोन में एप्पल के डायनेमिक आइलैंड की तरह ही डिस्प्ले मिलता है। इसमें आपको चार्जिंग एनिमेशन, लो बैटरी इंडिकेशन और फेस अनलॉक जैसी जानकारी मिलती है।
मीडियाटेक चिपसेट
फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 5G चिपसेट पैक किया गया है। इसके साथ 12 जीबी तक रैम, जिसे 24 जीबी तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है। फोन में 256 जीबी तक की UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है।
108MP का रियर कैमरा
इनफिनिक्स नोट 40 एक्स 5जी में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 5,000mAh की बैटरी और 18W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।
