आईफोन 16 सीरीज में भी पहले की तरह ही चार नए मॉडल लॉन्च होंगे। जिसमें- आईफोन 16, आईफोन 16 प्लस, आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स मॉडल शामिल हैं।
कंपनी आईफोन 16 प्रो के साथ डिजाइन में भी बदलाव कर सकती है। एप्पल एनालिस्ट मार्क गुरमन के अनुसार, आईफोन 16 प्रो में पहले के मुकाबले बड़ी डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। कंपनी इसे 6.7 इंच डिस्प्ले में पेश कर सकती है। बता दें कि आईफोन 15 प्रो में फिलहाल 6.12 इंच डिस्प्ले मिलता है।
वहीं एप्पल एनालिस्ट मार्क गुरमन का कहना है कि आईफोन 16 प्रो मैक्स का साइज भी बढ़ सकता है। एप्पल अपने नए प्रो मैक्स मॉडल को 6.69 इंच से बढ़ाकर 6.9 इंच डिस्प्ले के साथ पेश कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह फोन सैमसंग गैलेक्सी एस 24 अट्रा के 6.8 इंच डिस्प्ले से भी बढ़ा हो सकता है।
आईफोन 15 प्रो में कंपनी फिलहाल 3X तक जूम दे रही है। वहीं आईफोन 15 प्रो मैक्स के साथ 5X देती है। लेकिन कहा जा रहा है कि आईफोन 16 प्रो सीरीज के दोनों फोन में 5X ऑप्टिकल जूम का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं प्रो सीरीज के दोनों मॉडल में 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिल सकता है।
Weibo आधारित लीकस्टर इंस्टैंट डिजिटल के अनुसार, iPhone 16 Pro में 3,577 mAh की बैटरी जबकि iPhone 16 Pro Max में 4,676 mAh की बड़ी बैटरी पैक की जा सकती है। यानी आपको नई प्रो सीरीज में ज्यादा बैटरी बैकअप देखने मिलेगा।
iPhone 15 Pro की तुलना में iPhone 16 Pro सीरीज में वाई-फाई 7 कनेक्टिविटी और नया कैप्चर बटन जैसे बदलाव किए जा सकते हैं। वहीं प्रो सीरीज के दोनों मॉडल में एक बड़ा एक्शन बटन भी शामिल होने की उम्मीद है।
लीक्स में दावा किया जा रहा है कि आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स की कीमत ज्यादा हो सकती है। जिसका मतलब है कि iPhone 16 Pro Max अब तक का सबसे महंगा मॉडल बन सकता है।