29,999 रुपये में 16GB रैम वाला लैपटॉप भारत में हुआ लॉन्च, 16 इंच डिस्प्ले और 14.6 घंटे चलेगी बैटरी

Infinix InBook Y3 Max में 70Wh की बैटरी और 12वीं जनरेशन का Intel Core प्रोसेसर मिलता है, जिसमें Intel Core i3, Core i5 और Core i7 विकल्प हैं। लैपटॉप में 16 इंच का फुल-एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। यह 15.6 इंच लैपटॉप की तुलना में 11 से 12 प्रतिशत अधिक व्यूइंग स्पेस देता है

Infinix InBook Y3 Max Laptop: यदि आप कम कीमत में बड़ी डिस्प्ले और लंबी बैटरी वाला लैपटॉप खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। इनफिनिक्स ने अपने नए लैपटॉप इनफिनिक्स इनबुक Y3 मैक्स को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह लैपटॉप 30 हजार से कम की शुरुआती कीमत में आता है। लैपटॉप में 70Wh की बैटरी और 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

End of Feed